Vastu Tips: घर के कुछ हिस्सों (Vastu tips for home) में साफ-सफाई का खासतौर से ध्यान रखना चाहिए। गंदगी से आपके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में, अगर आप वास्तु के नियमों का पालन करते हैं, तो दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की होती है।
Publish Date: Thu, 11 Dec 2025 03:47:51 PM (IST)
Updated Date: Thu, 11 Dec 2025 03:47:51 PM (IST)
HighLights
- घर की इन जगहों में भूलकर भी न करें गंदगी।
- गंदगी से आपके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
- इन नियमों का पालन करने से चौगुनी तरक्की होती है।
धर्म डेस्क। घर के कुछ हिस्सों (Vastu tips for home) में साफ-सफाई का खासतौर से ध्यान रखना चाहिए। गंदगी से आपके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में, अगर आप वास्तु के नियमों का पालन करते हैं, तो दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की होती है।
घर के मुख्य द्वार के नियम
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता रहे, मुख्य द्वार को गंदगी से मुक्त और साफ-सुथरा रखें। इस बात का भी ध्यान रखें कि दरवाजे पर अंधेरा न हो, वहां पर्याप्त रोशनी होनी जरूरी है।
ईशान कोण है खास
वास्तु शास्त्र (Vastu Tips In hindi) में ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा को विशेष महत्व दिया जाता है। इस दिशा में सफाई का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और परिवार के स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि में वृद्धि होती है।
रसोई में इन गलतियों से बचें
रसोई भी घर का जरूरी हिस्सा है। रसोई में साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा रसोई में किसी भी तरह का टूटा-फूटा सामान, कूड़ा या झाड़ू जैसी चीजें नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही बासी या खराब खाना फ्रिज में रखने से बचें।
बाथरूम में साफ-सफाई का ध्यान
बाथरूम या फिर टॉयलेट की सफाई पर ध्यान दें, वरना आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप बाथरूम और टॉयलेट की साफ-सफाई का भी पूरी तरह से ध्यान रखें।
इन बातों का रखें खास ख्याल
घर में छत और बालकनी की साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। इन जगहों पर गंदगी या कबाड़ जमा होने से नकारात्मकता का प्रभाव बढ़ता है। जब भी आप घर की सफाई करें, तो कॉर्नर्स की सफाई का भी ध्यान रखें।







