खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण अभी कुछ ही दिन पहले खत्म हुआ है। वहीं भारतीय क्रिकट कंट्रोल बोर्ड ने टूर्नामेंट के आगामी संस्करण के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर है। आईपीएल के 20वें संस्करण को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है।
खबर ये है कि आगामी संस्करण थोड़ा पहले शुरू किया जाएगा, जो मई के बीच में ही खत्म हो जाएगा। खबरों के अनुसार, आईपीएल 20 अगले साल 10 मार्च से शुरू हो सकता है। वहीं फाइनल मुकाबला 15 मई को खेला जा सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से इस संबंध में प्लान बनाया जा रहा है।
\बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इस संबंध में जानकारी दी कि 15 मई के बाद प्री मानसूनी सीजन शुरू हो जाता है, इससे बचने के लिए पहले ही टूर्नामेंट खत्म कर लिया जाएगा। बीसीसीआई की इसको लेकर आईपीएल गवर्निंग काउंसिल से चर्चा हो रही है। इस टूर्नामेंट को अगले साल बीस साल हो जाएंगे।
PC:opindia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







