Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Earthquake: महाराष्ट्र और हिमाचल से लेकर अफगानिस्तान में भूंकप से कांपी धरती, लगे इतने झटके | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देश के बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने करें केवल 210 रुपए निवेश, मिलेगी पांच हजार की पेंशन | Parmarth TV पाक पीएम शहबाज शरीफ ने फिर से दी गीदड़भभकी, कहा- अगर पानी को रोकने या कम करने का प्रयास किया तो… | Parmarth TV Sonam Wangchuk का बड़ा बयान, कहा- देश को सही नेतृत्व चुनने के लिए शांतिपूर्ण क्रांति की जरूरत | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, निफ्टी दो सप्ताह के निचले स्तर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना ₹1,066 सस्ता, चांदी भी 2,368 रुपए हुई सस्ती | Parmarth TV अमेरीकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कर दिया है 100% तक का टैरिफ लगाने का ऐलान | Parmarth TV खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा-यह बीजेपी-आरएसएस की सालों से… | Parmarth TV LPG Cylinders: स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले प्रमुख शहरों में इतनी तय हुई कीमतें | Parmarth TV

एमेज़ॉन इंडिया ए.आई-पॉवर्ड इनोवेशन भारतीय सेलर्स को भारत और विश्व में दिलाएंगे सफलता | Parmarth TV

एमेज़ॉन इंडिया ए.आई-पॉवर्ड इनोवेशन भारतीय सेलर्स को भारत और विश्व में दिलाएंगे सफलता | Parmarth TV

बेंगलुरु। एमेज़ॉन इंडिया ने संभव 2025 में अपने प्लेटफॉर्म पर सेलिंग को ए.आई की मदद से ज्यादा सरल और इन्ट्यूटिव बनाने का विज़न पेश किया था। आज एमेज़ॉन इंडिया ने बताया कि इंग्लिश और हिंग्लिश भाषाओं में उपलब्ध इसका ए.आई पॉवर्ड सेलर असिस्टैंट, किस प्रकार लाखों सेलर्स के बिज़नेस में परिवर्तन ला रहा है। सेलर असिस्टैंट एमेज़ॉन बेडरॉक पर बना है और एमेज़ॉन नोवा फाउंडेशन एवं एंथ्रोपिक क्लॉड द्वारा पॉवर्ड है। यह एमेज़ॉन की डीप सेलिंग एक्सपर्टाईज़ में एडवांस्ड ए.आई क्षमताओं को शामिल करके व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान करता है। सेलिंग से संबंधित सवालों के जवाब देता है। उपयोगी बिज़नेस इनसाईट पेश करता है और सेलर्स को रोजमर्रा के बिज़नेस डिसीज़न लेने में मदद करता है।

एमेज़ॉन अपने प्राईम डे 2026 से पहले भारत में ए.आई-पॉवर्ड सेलिंग का एक नया युग शुरू कर रहा है। यह सेलर के सफर में हर बिंदु पर इंटैलिजेंस को शामिल कर रहा है। सेलर असिस्टैंट लाखों एम.एस.एम.ई के बिज़नेस पार्टनर के रूप में काम करता है, जो उन्हें एंटरप्राईज़ ग्रेड की इंटैलिजेंस प्रदान करता है। इसकी शुरुआत ऑनबोर्डिंग से होती है। सेलर्स को एक एक स्टेप का मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। कैटालोग क्रिएशन के लिए ए.आई प्रोडक्ट टाईटल, डेस्क्रिप्शन और एट्रीब्यूट ऑटो-जनरेट कर देता है। आवश्यक लिस्टिंग फील्ड एक इमेज या यूआरएल से 70 प्रतिशत तक प्रि-फिल कर देता है। प्रोडक्ट इमेज में सुधार लाता है और घंटों का काम मिनटों में पूरा कर देता है।

इन्वेंटरी और फुलफिलमेंट के लिए हर सेलर को उनके हिसाब से रिस्टॉक रिकमेंडेशन मिलते हैं। साथ ही, वेयरहाउसिंग, फुलफिलमेंट और लॉजिस्टिक्स में एमेज़ॉन के एंड-टू-एंड फुलफिलमेंट सॉल्यूशन भी प्राप्त होते हैं। इससे सेलर्स को पूरे भारत में कवरेज के साथ एक ही जगह से सभी चैनल्स को मैनेज करने में मदद मिलती है। एमेज़ॉन का कस्टमाईज़्ड ऑन-डिमांड एड्स एक्सपर्ट (कोड) प्रोग्राम सेलर्स को एडवरटाईज़िंग की मदद से तेजी से विकास करने में समर्थ बनाता है। यह सेलर्स को एड्स एक्सपर्ट की मदद प्रदान करता है, जो क्विक ए.आई-संचालित एकाउंड डायग्नोस्टिक के साथ व्यक्तिगत रिकमेंडेशन प्रदान करता है। इससे एडवरटाईज़िंग की क्षमता को परफॉर्मेंस में बदलने में मदद मिलती है। वहीं एमेज़ॉन वाईन नए प्रोडक्ट्स की विश्वसनीयता बनाने में मदद करता है। यह भरोसेमंद रिव्यूअर्स के प्रामाणिक रिव्यू द्वारा खरीददारों का आत्मविश्वास स्थापित करता है।

भारत में जो सेलर ग्लोबल प्राईम डे से पहले दुनिया में अपने बिज़नेस का विस्तार करना चाहते हैं, उन्हें सेलर असिस्टैंट ए.आई-पॉवर्ड एक्सपैंशन गाईडेंस उपलब्ध कराता है, जो विश्व में मौजूद विकास के अवसरों को पहचानने में मदद करती है। इससे उन्हें मशीन-लर्निंग पर आधारित प्रोडक्ट रिकमेंडेशन और मार्केट डिमांड की जानकारी मिलती है। इसकी मदद से सेलर यह निर्णय ले पाते हैं कि ग्लोबल बाजार के लिए कौन से प्रोडक्ट अच्छे हैं। सेलर असिस्टैंट एजेंटिक ए.आई की मदद से सेलर्स को अलग-अलग देशों में कंप्लायंस की शर्तों की जानकारी देता है। इसके माध्यम से वो अपने प्रोडक्ट के लिए कंप्लायंस के दस्तावेजों की समीक्षा कर सकते हैं। यह उन्हें स्थानीय प्रोडक्ट एवं सेफ्टी रैगुलेशनों का पालन करने में भी मदद करता है। यह सेलर्स को स्टेप-बाय-स्टेप लॉन्च ट्रैकिंग उपलब्ध कराता है और अंतर्राष्ट्रीय विस्तार के हर स्टेज में सेलर असिस्टैंट के अंदर सेलर्स का मार्गदर्शन करता है।

अभिजीत कामरा, डायरेक्टर सेलर एक्सपीरियंस, इमर्जिंग मार्केट्स – प्रोडक्ट ए.आई एंड स्मार्ट कॉमर्स ने कहा, ;;हम एक ऐसे युग में प्रवेश कर रहे हैं, जिसमें ए.आई केवल एक फीचर नहीं है। यह आपकी एक बहुत कुशल टीम है। आज एक कमरे से ऑपरेट करने वाले छोटे सेलर भी उसी अत्याधुनिक इंटैलिजेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े कॉमर्स ऑपरेशंस में इस्तेमाल होती है। इस बार प्राईम डे के लिए हम बहुत ज्यादा उत्साहित हैं क्योंकि इस बार हम सेलर्स को केवल नए टूल्स ही नहीं दे रहे हैं, बल्कि एक ऐसे ए.आई का निर्माण कर रहे हैं, जो उनके साथ मिलकर काम करेगा। उन्हें अपना बिज़नेस शुरू करने, मैनेज करने और बढ़ाने में मदद करेगा। भारतीय एंटरप्रेन्योस में हमेशा से महत्वाकांक्षा, क्रिएटिविटी और मजबूती थी। ए.आई इस महत्वाकांक्षा का विस्तार करके उन्हें नतीजे देता है। भारत सरकार के इंडिया ए.आई मिशन के अंतर्गत हम भारत में ए.आई को बढ़ावा देने के लिए 2030 तक 15 मिलियन व्यवसायों को ए.आई क्षमताएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा मानना है कि हम तभी सफल होंगे, जब हमारे सेलर सफल होंगे। इसी के माध्यम से कॉमर्स का विस्तार होगा। इसके नतीजे दिखने लगे हैं। शुरुआती परिणामों में सामने आया है कि जो सेलर ए.आई पॉवर्ड लिस्टिंग क्षमताओं का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें रूटीन ऑपरेशन में 70 प्रतिशत कम समय देना पड़ रहा है। साथ ही, उनकी लिस्टिंग की क्वालिटी और डिस्कवरेबिलिटी में भी काफी सुधार आया है। हम प्राईम डे की ओर बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही हमारा लक्ष्य है कि हमारा हर सेलर, चाहे उसका आकार छोटा हो या बड़ा, पर वह ए.आई की मदद से तेजी से विकास करे, स्मार्ट तरीके से ऑपरेट करे और नए अवसरों का लाभ उठाए।

यह व्यावहारिक रूप से कुछ इस तरह होगा। सेलर अपने सेलर असिस्टैंट से पूछेगा कि शुरुआत कैसे करें। इसके बाद उसे अपनी श्रेणी के अनुरूप ऑनबोर्डिंग का स्टेप-बाय-स्टेप मार्गदर्शन मिलेगा। जब प्रोडक्ट लिस्टिंग का समय आएगा, तब हमारे ए.आई टूल सेलर्स को सिंगल इमेज, यूआरएल या विवरण से नई लिस्टिंग बनाने में मदद करेंगे। उनकी मदद से सेलर प्रोडक्ट टाईप के सही वर्गीकरण, जरूरी विशेषताओं और कैटेगरी मैपिंग को प्रि-फिल कर पाएंगे। सेलर जैसे ही फीस के बारे में पूछेगा, उसे ए.एस.आई.एन और एसकेयू लेवल पर उसका एस्टीमेट दिखाई देगा, ताकि अपनी लिस्टिंग को लाईव करने से पहले वह मार्जिन को समझ सके।

इन्वेंटरी प्लानिंग के लिए सेलर असिस्टैंट व्यक्तिगत रिस्टॉक रिकमेंडेशन प्रदान करता है, जो सेलर की इन्वेस्टमेंट स्ट्रेट्जी और सप्लाई चेन सैटिंग्स के अनुसार कालिब्रेटेड होते हैं। लीड टाईम और फुलफिलमेंट नोड प्लानिंग एमेज़ॉन इंटैलिजेंस की मदद से ऑटो जनरेट हो जाती हैं। फिर जब सेलर सेल करने के लिए तैयार होता है, तब व्यक्तिगत ग्रोथ रिकमेंडेशन सबसे अधिक प्रभावशाली अगले कदम का सुझाव देते हैं, फिर चाहे पहले दिन से प्रोडक्ट की विश्वसनीयता बनाने के लिए वाईन में एनरोल करना हो, प्राईसिंग को ऑप्टिमाईज़ करना हो या सलेक्शन का विस्तार करना हो। कभी इस काम के लिए सेलर को अनेकों डैशबोर्ड पर नैविगेट करना पड़ता था।

डेटा को इंटरप्रेट करना पड़ता था और मैन्युअल अपडेट बनाने पड़ते थे। पर आज यह पूरा काम सिंगल कन्वर्सेशनल इंटरफेस से हो जाता है, जो सेलर्स को अपनी पसंद की भाषा में 24/7 निशुल्क उपलब्ध होता है।
एमेज़ॉन ए.आई को सिंगल टूल के रूप में इस्तेमाल नहीं करता है, बल्कि यह पूरे वर्कफ्लो का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सेलर असिस्टैंट एक इंटैलिजेंस लेयर है, जो पूरे सेलर लाईफसायकल में शामिल होती है। ज्यादा तेज कैटालोग के कारण संबंधित सलेक्शन अधिक तेजी से उपलब्ध होता है। ज्यादा स्मार्ट इन्वेंटरी प्लानिंग की मदद से पीक डिमांड के वक्त आउट-ऑफ स्टॉक की स्थिति कम उत्पन्न होती है। ए.आई-ऑप्टिमाईज़्ड लिस्टिंग ग्राहकों को अपनी जरूरत की चीजें ज्यादा तेजी से तलाशने में मदद करती हैं।

जब सेलर इस स्पीड और इंटैलिजेंस के साथ काम करते हैं, तो उसका सीधा लाभ ग्राहकों को मिलता है। इस बार प्राईम डे के अवसर पर ए.आई सेलर ऑपरेशंस में मदद कर रहा है, जिससे एमेज़ॉन इंडिया के करोड़ों ग्राहकों को बेहतर, तेज और भरोसेमंद शॉपिंग का अनुभव मिलेगा।

एमेज़ॉन इंडिया प्राईम डे से पहले देश के 20 से अधिक शहरों में एक समर्पित सेलर कनेक्ट अभियान चला रहा है। इसमें मास्टरक्लास और वर्कशॉप्स के माध्यम से सेलिंग पार्टनर्स को इन ए.आई टूल्स, इनसाईट्स और रेडीनेस स्ट्रेट्जी के बारे में बताया जाएगा। इन सत्रों में 5,000 से अधिक सेलर हिस्सा ले चुके हैं। इनमें लिस्टिंग क्रिएशन, कैटालोग ऑप्टिमाईज़ेशन, इन्वेंटरी प्लानिंग, फुलफिलमेंट और ग्रोथ स्ट्रेट्जीज़ की जानकारी दी गई है। इससे टियर 3 शहर के पहली जनरेशन के सेलर सहित सभी सेलिंग पार्टनर्स को एक प्रतिष्ठित ब्रांड बनने में मदद मिली है। ये उन्हें प्राईम डे का पूरा लाभ उठाने के लिए आवश्यक जानकारी और आत्मविश्वास प्रदान करेंगे।

इस जुलाई एमेज़ॉन प्राईम डे का भारत में दसवां संस्करण है। प्राईम सदस्यों को इस दौरान शानदार डील, बेहतरीन सेविंग, आकर्षक नए लॉन्च और ब्लॉकबस्टर एंटरटेनमेंट के साथ और भी बहुत कुछ उपलब्ध होगा।

PC:retail.economictimes.indiatimes

Trending News