Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Earthquake: महाराष्ट्र और हिमाचल से लेकर अफगानिस्तान में भूंकप से कांपी धरती, लगे इतने झटके | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देश के बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने करें केवल 210 रुपए निवेश, मिलेगी पांच हजार की पेंशन | Parmarth TV पाक पीएम शहबाज शरीफ ने फिर से दी गीदड़भभकी, कहा- अगर पानी को रोकने या कम करने का प्रयास किया तो… | Parmarth TV Sonam Wangchuk का बड़ा बयान, कहा- देश को सही नेतृत्व चुनने के लिए शांतिपूर्ण क्रांति की जरूरत | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, निफ्टी दो सप्ताह के निचले स्तर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना ₹1,066 सस्ता, चांदी भी 2,368 रुपए हुई सस्ती | Parmarth TV अमेरीकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कर दिया है 100% तक का टैरिफ लगाने का ऐलान | Parmarth TV खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा-यह बीजेपी-आरएसएस की सालों से… | Parmarth TV LPG Cylinders: स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले प्रमुख शहरों में इतनी तय हुई कीमतें | Parmarth TV

आज से शुरू होगा महिला T20 World Cup, इस दिन पाकिस्तान से भिड़ेगी भारतीय टीम | Parmarth TV

आज से शुरू होगा महिला T20 World Cup, इस दिन पाकिस्तान से भिड़ेगी भारतीय टीम | Parmarth TV

खेल डेस्क। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की मेजबानी में महिला टी-20 विश्व कप का रोमांच आज से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आज दोपहर एक बजे से मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह टूर्नामेंट अगले 24 दिनों तक रोमांच और उत्साह से भरपूर रहने वाला है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पांच जुलाई को खेला जाएगा। दुनिया की 12 सर्वश्रेष्ठ महिला टीमें इस प्रतिष्ठित खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट के दौरान कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम वनडे विश्व कप के बाद टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचना चाहेगी।

ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमें भी टी20 विश्व कप जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। टूर्नामेंट के ग्रुप-ए में भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और ग्रुप बी में इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, स्काटलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज को जगह मिली है। 2-2 टीमें दोनों ग्रुप से नाॅकआउट में प्रवेश करेंगी।5 जुलाई को लंदन के लार्ड्स में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

भारतीय टीम का शेड्यूल
महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम 14 जून को पाकिस्तान,17 जून को नीदरलैंड्स, 21 जून को दक्षिण अफ्रीका, 25 जून को बांग्लादेश तथा 28 जून को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। भारतीय टीम के सभी मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होंगे।

ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं सबसे ज्यादा खिताब
सबसे ज्यादा टी20 विश्व कप जीतने जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है। उसने 6 बार ये खिताब जीता है।इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज 1-1 बाद खिताब पर कब्जा किया है। भारतीय टीम एक भी बार ये खिताब नहीं जीत सकी है।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News