Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Earthquake: महाराष्ट्र और हिमाचल से लेकर अफगानिस्तान में भूंकप से कांपी धरती, लगे इतने झटके | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देश के बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने करें केवल 210 रुपए निवेश, मिलेगी पांच हजार की पेंशन | Parmarth TV पाक पीएम शहबाज शरीफ ने फिर से दी गीदड़भभकी, कहा- अगर पानी को रोकने या कम करने का प्रयास किया तो… | Parmarth TV Sonam Wangchuk का बड़ा बयान, कहा- देश को सही नेतृत्व चुनने के लिए शांतिपूर्ण क्रांति की जरूरत | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, निफ्टी दो सप्ताह के निचले स्तर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना ₹1,066 सस्ता, चांदी भी 2,368 रुपए हुई सस्ती | Parmarth TV अमेरीकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कर दिया है 100% तक का टैरिफ लगाने का ऐलान | Parmarth TV खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा-यह बीजेपी-आरएसएस की सालों से… | Parmarth TV LPG Cylinders: स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले प्रमुख शहरों में इतनी तय हुई कीमतें | Parmarth TV

कांग्रेस से अलग हुई पार्टियों को पुनः कांग्रेस में शामिल होकर राहुल गांधी को अपना नेता स्वीकार करना चाहिए: Gehlot | Parmarth TV

कांग्रेस से अलग हुई पार्टियों को पुनः कांग्रेस में शामिल होकर राहुल गांधी को अपना नेता स्वीकार करना चाहिए:  Gehlot | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस से अलग होकर क्षेत्रीय दल बनने वाली सभी पार्टियों को पुनः कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए और पूरे दिल से राहुल गांधी को अपना नेता स्वीकार करना चाहिए। राजस्थान के तीन बार सीएम रह चुके अशोक गहलोत ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से बात कही है।

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि मेरा तो मानना है कि यह पार्टियों का, संजय राउत ने कहा, उस बात में दम है। वक्त आ गया, अब लड़ाई लड़नी है डेमोक्रेसी को बचाने की। डेमोक्रेसी को बचाने की लड़ाई के लिए युद्ध के मैदान में जब हम लोग हैं, तो संजय राउत का कहा, मैं सपोर्ट करता हूँ कि यह सब पार्टियों को, जो रीजनल पार्टियां बन गईं कांग्रेस से अलग होके, उन सबको वापस शामिल होना चाहिए और राहुल गांधी को नेता स्वीकार करना चाहिए, दिल से, पहले से।

गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि पूरे मुल्क में यह मैसेज होना चाहिए, अब इंडिया गठबंधन के नेता जो हैं, वह राहुल गांधी जी हैं। यह मैसेज क्लियर-कट होना चाहिए। तब जनता आपको कामयाब करेगी। वह देखती है, एक तरफ नरेंद्र मोदी हैं, एक तरफ राहुल गांधी हैं। यह क्लियर-कट मैसेज होगा कि तमाम पॉलिटिकल पार्टियों ने मिलकर के राहुल गांधी को नेता स्वीकार किया है, तो आप देखेंगे कि वोटिंग पैटर्न बदल जाएगा देश के अंदर।

कांग्रेस से अलग होकर बनी पार्टियों को सोचना चाहिए
अशोक गहलोत ने कहा कि वह अलग बात है कि शिवसेना जो है, वह अलग ही पार्टी रही है। सीपीएम, सीपीआई अलग रही है, उनके ऊपर हम दावा कुछ नहीं कर सकते हैं, ना उनको आग्रह कर सकते हैं पर बाकी पार्टियां जो कांग्रेस से अलग होकर बनी हैं, उनको सोचना चाहिए। जैसे समाजवादी पार्टी है, सपा भी अलग थी, पार्टी पहले बनी हुई थी, उन लोगों से हमें कोई शिकायत नहीं है। मेरा मानना है कि कंट्री के अंदर डेमोक्रेसी बहुत खतरे में है, बहुत खतरे में है, बहुत खतरे में है।

PC:X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News