Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rajasthan: राज्यसभा के लिए कांग्रेस ने नीरज डांगी और भाजपा ने सतीश पूनिया व अलका गुर्जर को बनाया उम्मीदवार | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी की कीमत आ गई है भारी गिरावट, सोना भी हुआ सस्ता | Parmarth TV BJP छोड़ते ही अन्नामलाई ने कर दिया है नई पार्टी बनाने का ऐलान, ये निर्णय भी लिया | Parmarth TV भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, मेटल और आईटी में रही बिकवाली – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Government Scheme: प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के माध्यम से सरकार महिला को देती हैं 5 हजार रुपए | Parmarth TV Putin ने भारत को लेकर अमेरिका पर साधा निशाना, बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV Tamil Nadu: अन्नामलाई का भाजपा अध्यक्ष ने मंजूर किया इस्तीफा, जल्द ही हो सकता है बड़ा ऐलान | Parmarth TV नहीं होंगे लोन महंगे, ईएमआई नहीं बढ़ेगी, RBI ने ले लिया है ये बड़ा फैसला | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices:अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, चेक कर लें अपने शहर की रेट | Parmarth TV सीबीएसई के दो शीर्ष अधिकारियों को हटाए जाने पर Rahul Gandhi ने केन्द्र सरकार पर लगाया ये आरोप, कहा-अगर प्रधानमंत्री को… | Parmarth TV

उज्बेकिस्तान को 2-0 से हराकर कनाडा ने विश्व कप से पहले दिखाया दमखम | Parmarth TV

उज्बेकिस्तान को 2-0 से हराकर कनाडा ने विश्व कप से पहले दिखाया दमखम | Parmarth TV

वैंकूवर(मलकीत सिंह)। फीफा विश्व कप की तैयारियों के तहत खेले गए एक अभ्यास मुकाबले में कनाडा ने उज्बेकिस्तान को 2-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। एडमंटन में भारी बारिश के बावजूद खेले गए इस मुकाबले में कनाडाई टीम ने संतुलित और प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

मैच के दौरान मैदान की स्थिति बारिश के कारण चुनौतीपूर्ण रही, लेकिन कनाडा के खिलाड़ियों ने परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालते हुए दो गोल दागकर जीत अपने नाम कर ली। कनाडा की ओर से जोनाथन ओसोरियो और जेडन नेल्सन ने गोल किए। नेल्सन ने अतिरिक्त समय के पहले मिनट में गोल कर टीम की जीत पक्की कर दी। यह मुकाबला देखने के लिए 46,164 दर्शक स्टेडियम पहुंचे। मैच के दौरान बारिश लगातार होती रही, फिर भी दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ।

कनाडाई टीम ने गेंद पर अच्छा नियंत्रण बनाए रखा और उज्बेकिस्तान को ज्यादा अवसर नहीं दिए। इस जीत से कनाडा का मनोबल और मजबूत हुआ है। विश्व कप की मेजबानी करने जा रहे कनाडा के लिए यह परिणाम काफी उत्साहवर्धक माना जा रहा है। टीम अब अपने आगामी अभ्यास मुकाबलों के माध्यम से विश्व कप के लिए तैयारियों को और बेहतर बनाने पर ध्यान देगी।

Trending News