Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मां की याद में शुरू की 1,500 किलोमीटर की पैदल यात्रा | Parmarth TV CBSE OSM विवाद पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा, कहा- Gen-Z ही आपका अहंकार तोड़ेगा | Parmarth TV रॉयल एनफील्ड ने अब तक की सबसे बड़ी हिमालयन ओडिसी शुरू की  | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट, सोना भी इतना हो गया है सस्ता | Parmarth TV Iran ने अब गिरा दिया अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन, ये चेतावनी भी दे डाली | Parmarth TV Bikaner: गृहमंत्री अमित शाह ने सीमा चौकियों पर नवनिर्मित महिला बैरकों का किया ई-लोकार्पण, पाक को लेकर बोल दी ये बात | Parmarth TV भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद; निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV CNG: आमजन को फिर से लगा बड़ा झटका, अब इतनी महंगी हुई सीएनजी | Parmarth TV Canada में नवजात बच्चे की मौत के मामले में पंजाबी दंपति गिरफ्तार | Parmarth TV Rahul Gandhi के खिलाफ अब इस मामले में दर्ज हुआ परिवाद | Parmarth TV

ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर हुए कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड | Parmarth TV

ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर हुए कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड | Parmarth TV

खेल डेस्क। पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को ऑस्ट्रेलियाई वनडे और टी20 में जगह नहीं मिली है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीमों ऐलान कर दिया है।

इन दोनों टीमों में काफी अंतर देखने के लिए मिल रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए घोषित टीम में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को जगह नहीं दी है। माना जा रहा है कि इन तीनों दिग्गजों को आराम दिया गया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए टीम फिर मैदान में उतरेगी तो वे नजर आएंगे।

ग्लेन मैक्सवेल को नहीं मिली टी20 टीम में जगह
ऑस्ट्रेलिया ने अंडर टीम के खिलाड़ी लियाम स्कॉट और ओली पीक को इस टीम में जगह दी है। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा। इसी सीरीज से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की ​वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियों की शुरुआत होगी।

इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश के दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी। पैट कमिंस की गैर मौजूदगी में टीम की कमान मिचेल मार्श को दी गई है। टी20 सीरीज के लिए ग्लेन मैक्सवेल को जगह नहीं दी गई है।

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, बिली स्टैनलेक, एडम जंपा।

PC:cricketcountry
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News