Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

क्या Jaipur में इस बार नहीं होगा एक भी आईपीएल मैच? इस कारण है संशय | Parmarth TV

क्या Jaipur में इस बार नहीं होगा एक भी आईपीएल मैच? इस कारण है संशय | Parmarth TV

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आगामी संस्करण का आगाज 28 मार्च 2026 से होने जा रहा है। इसके लिए पहले 20 मैचों के लिए शेड्यूल भी जारी हो चुका है। हालांकि इन बीस मैचों में एक भी मैच की मेजबानी राजस्थान को नहीं मिली है। इससे राजस्थान और जयपुर के क्रिकेट प्रेमियों के मन में सवाल उठने लगा है कि क्या इस बार उन्हें एक भी मैच एसएमएस स्टेडियम में बैठकर देखने को नहीं मिलेगा।

संशय बना हुआ कि राजस्थान रॉयल्स का मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम होगा या नहीं। खबरों के अनुसार, एसएमएस स्टेडियम की खराब हालत के चलते आईपीएल 2026 के मैच होने पर संशय बरकरार है। आईपीएल 2026 के पहले चरण के बीस मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें से एक भी मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में नहीं हो रहा है। अभी तक आईपीएल के 28 मार्च से 12 अप्रैल तक के मैचों का शेड्यूल जारी हुआ है।

राजस्थान रॉयल्स के इन चार टीमों से होंगे पहले चरण में मुकाबले
आईपीएल के पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 में पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 30 मार्च को गुवाहटी में खेलेगी। दूसरा मैच 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के साथ अहमदाबाद में होगा। वहीं 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ में मैच गुवाहटी खेले जाएंगे। आपको बता दें कि हाल ही में राजस्थान रॉयल्स की ओर से जयपुर के एसएमएस स्टेडियम का सर्वे करवाया था, इसके बाद 700 पेज की रिपोर्ट में स्टेडियम में कई सुरक्षा मानकों में कमी बताई गई थी। अब समय ही बनाएगा कि जयपुर को इस बार आईपीएल मैचों की मेजबानी मिलती है या नहीं।

PC:navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News