Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

टीम में जगह बनाने में सफल रहे Prithvi Shaw, इन्हें भी मिला मौका | Parmarth TV

टीम में जगह बनाने में सफल रहे Prithvi Shaw, इन्हें भी मिला मौका | Parmarth TV

खेल डेस्क। भारत के घरेलू क्रिकेट में 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी सत्र के लिए टीमों का ऐलान किया जा रहा है। इसके लिए अब महाराष्ट्र की टीम का भी ऐलान हो चुका है। इस टीम में कुल 16 क्रिकेटरों को जगह दी गई है। महाराष्ट्र की टीम में पृथ्वी शॉ, जलज सक्सेना और रुतुराज गायकवाड़ भी अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। अंकित बावने को कप्तानी मिली है।

खबरों के अनुसार, भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे पृथ्वी शॉ इस घरेलू सीजन से पहले महाराष्ट्र की टीम में शामिल हुए थे। भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट खेल चुके पृथ्वी शॉ ने मुश्किल दौर के बाद अपनी घरेलू टीम मुंबई को छोड़कर महाराष्ट् का दामन थामा था।

पृथ्वी शॉ भारतीय टीम के लिए 5 टेस्ट, 6 वनडे और एक टी20 मैच खेले चुके हैं। बाद में खराब प्रदर्शन की वजह से वह भारतीय टीम में अपनी जगह स्थिर नहीं कर सके। अब पृथ्वी शॉ इस रणजी ट्रॉफी सत्र में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर से भारतीय टीम में जगह बनाना चाहेंगे। आपको बता दें की शॉ को गत आईपीएल के लिए भी किसी भी टीम ने अपनी टीम में जगह नहीं दी थी। महाराष्ट्र को केरल, सौराष्ट्र, चंडीगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब और गोवा के साथ ग्रुप बी में तजगह मिली है।

महाराष्ट्र की टीम इस प्रकार है
अंकित बावने (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, पृथ्वी शॉ, अर्शिन कुलकर्णी, सिद्धेश वीर, सौरभ नवले (विकेटकीपर), मंदार भंडारी, जलज सक्सेना, विक्की ओस्तवाल, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, प्रदीप दाधे, हितेश वालुंज, सिद्धार्थ म्हात्रे, हर्षल काटे और रजनीश गुरबानी।

PC:espncricinfo

Trending News