Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: शनिवार को पेट्रोल-डीजल के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, लोगों को अब दे दी गई ये सलाह | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या सरकार ने गांधी जयंती पर कम कर दी हैं कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 4,000 रुपए सस्ता हुआ सोना, 11,521 रुपए गिरी चांदी की कीमत | Parmarth TV Delhi में एसआईआर प्रोसेस को लेकर प्रदर्शन, आप नेता सौरभ भारद्वाज को लिया हिरासत में, सीजेपी शाम को करेगी ऐसा | Parmarth TV इंसानी नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं AI मॉडल्स, 100 से ज्यादा संस्थानों के सिस्टम में जबरन घुसपैठ का प्रयास | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस बार लाखों किसानों को नहीं मिलेगा किस्त का लाभ, जल्द ही पूरे कर लें ये काम | Parmarth TV फ्लाईदुबई विमान मामले में Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- हमले के पीछे ईरान की भूमिका सामने आती तो… | Parmarth TV LPG Cylinders: गांधी जयंती के दिन इतनी तय कर दी गई हैं एलपीजी सिलेंडर कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज भी नहीं मिली राहत, अब इतनी तय हुई हैं कीमतें | Parmarth TV

टूट गया है Rohit Sharma का टी20 क्रिकेट को ये विश्व रिकॉर्ड, Babar Azam ने किया ध्वस्त | Parmarth TV

टूट गया है Rohit Sharma का टी20 क्रिकेट को ये विश्व रिकॉर्ड,  Babar Azam ने किया ध्वस्त | Parmarth TV

खेल डेस्क। अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का विश्व रिकॉर्ड टूट गया है। इस रिकॉर्ड को साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने तोड़ दिया है। मैच में बाबर आजम ने नाबाद 11 रन बनाए।


इस दौरान वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। इससे पहले टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज था। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 159 मैचों में 4231 रन बनाए थे। दूसरे टी20 मैच में 9 रन बनाते ही बाबर आजम रोहित से आगे निकल गए।


लिस्ट में तीसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं, जिन्होंने 125 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 4188 रन बनाए थे। वहीं जोस बटलर 144 मैचों में 3869 रन बना चुके हैं। बाबर आजम के अब 130 मैचों में 4234 रन हो गए हैं। उन्होंने अपने कॅरियर में तीन शतक लगाए हैं। वहीं 36 अर्धशतक जड़े हैं।

आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने 153 मैचों में 3710 रन बनाए हैं। वहीं न्यूजीलैंड के मार्टन गप्टिल (122 मैचों में 3531 रन बनाने में सफल रहे हैं। पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 106 मैचों में 3414 रन बनाए हैं।

पाकिस्तान ने नौ विकेट से जीता दूसरा टी20 मैच

पाकिस्तान ने दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से शिकस्त दी। साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाज करते हुए 19.2 ओवर में 110 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में पाकिस्तान ने 13.1 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया है। सैम अयूब ने सर्वाधिक 71 रन की पारी खेली।

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News