Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV

तूफानी शतक लगाकर Quinton de Kock ने टी20 क्रिकेट में रच दिया है नया इतिहास | Parmarth TV

तूफानी शतक लगाकर  Quinton de Kock ने टी20 क्रिकेट में रच दिया है नया इतिहास | Parmarth TV

खेल डेस्क। साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में जलवा देखने को मिल रहा है। अब उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के सेंचुरियन में खेले गए दूसरे मैच में तूफानी शतकीय पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई है।

उन्होने 49 गेंदों पर 115 रन की तूफानी पारी खेली। इस शतकीय पारी के दौरान उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है। इस पारी के दौरान उन्होंने टी20 फॉर्मेट में अपने 12000 रन पूरे कर लिए। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले साउथ अफ्रीका के दूसरे खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले ये बड़ी उपलब्धि साउथ अफ्रीका के लिए पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस हासिल कर चुके हैं।

फाफ डु प्लेसिस ने अपने टी20 कॅरियर 431 मैचों की 407 पारियों में 32.80 के औसत से 12041 रन बनाए हैं। वहीं डी कॉक इस फॉर्मेट के 430 मैचों में अब तक 416 पारियों में 31.46 के औसत से 12113 रन बना चुके हैं। इस प्रकार से उन्होंने टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में फाफ डु प्लेसिस को पीछे छोड़ दिया है। डी कॉक 8 शतक और 81 अर्धशतक लगा चुके हैं। डेविड मिलर 550 मैचों में 11711 रन बनाकर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

रिचर्ड लेवी के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
क्विंटन डी कॉक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टी20 मैच में अपनी 115 रनों की पारी में 10 छक्के लगाए। ये साउथ अफ्रीका की ओर से एक पारी में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा सिक्स है। साउथ अफ्रीका की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रिचर्ड लेवी के नाम दर्ज है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2012 में 13 छक्के एक मैच में लगाए थे। वहीं रीजा हेंड्रिक्स ने पाकिस्तान के खिलाफ 2024 में खेले गए मैच में 10 छक्के जड़ चुके हैं।

PC:espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News