Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं घरेलू और कमर्शियल  सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV Rain Havoc: उत्तर प्रदेश में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं 8 नदियां, दो दिन में 63 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में सोना 4,065 और चांदी 9,158 रुपए रुपए हुई सस्ती, आज ये है भाव | Parmarth TV PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त जारी होने से पहले आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV दो हजार रुपए से अधिक के यूपीआई पेमेंट पर देना ही होगा अतिरिक्त चार्ज, Supreme Court ने रोक लगाने से किया इनकार | Parmarth TV पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त जारी होने से आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा | Parmarth TV

नया साल शुरू होते ही इस क्रिकेटर ने कर दिया है संन्यास का ऐलान, ये होगा अन्तिम मैच | Parmarth TV

नया साल शुरू होते ही इस क्रिकेटर ने कर दिया है संन्यास का ऐलान, ये होगा अन्तिम मैच | Parmarth TV

खेल डेस्क। साल 2025 में रोहित शर्मा और विराट कोहली सेहत कई दिग्गजों ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था। साल 2026 शुरू हो चुका है। साल के शुरू होते ही क्रिकेट से संन्यास लेने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। अब ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने संन्यास का ऐलान कर दिया है।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज 2025-26 सीरीज का आखिरी मुकाबला 4 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शुरू होने जा रह है। ये उस्मान ख्वाजा कॅरियर का अन्तिम टेस्ट मैच होगा। खबरों के अनुसार, इस सीरीज के दौरान अपनी फिटनेस की समस्या से जूझते हुए नजर आए उस्मान ख्वाजा ने आज एक बड़ा ऐलान करने के साथ ये साफ कर दिया है कि वह सिडनी टेस्ट मैच के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लेंगे।

खबरों के अनुसार, अपने संन्यास की जानकारी देते हुए उस्मान ख्वाजा ने कहा कि मैं अपने कॅरियर को लेकर काफी संतुष्ट हूं और खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे ऑस्ट्रेलिया के लिए इतने सारे मुकाबले खेलने का मौका मिला। मुझे उम्मीद है कि इससे मैं दूसरे लोगों को भी प्रेरित कर सकूंगा। उन्होंने कहा कि मुझे सिडनी में खेलना पसंद है और वहीं आखिरी मुकाबला खेलूंगा।

ऐसा रहा है अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट कॅरियर

ऑस्ट्रेलियाई ओपनिंग बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा टेस्ट में 87 मैचो में 43.39 के औसत से कुल 6206 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने टेस्ट कॅरियर में 16 शतकीय और 28 अर्धशतकीय पारियां खेली है। वहीं उन्हें 40 वनडे मैच भी खेलने का मौका मिला है। उन्होंने वनडे में 42 के औसत से 1554 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 2 शतकीय और 12 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। उस्मान ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 9 टी20 मैच भी खेलने को मिले हैं। टी20 में उन्होंने 26.77 के औसत से 241 रन बनाए हैं।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News