Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi को भारतीय टीम में मिली जगह  | Parmarth TV

युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi को भारतीय टीम में मिली जगह  | Parmarth TV

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के बाद इंग्लैंड दौरे पर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीतने के वाले युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली अंडर 19 सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में जगह दी गई है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस साल के अंत में होने वाली इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई की चयन समिति ने इस टीम में कप्तान आयुष म्हात्रे, उप कप्तान विहान मल्होत्रा और करिश्माई सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सहित कई प्रमुख खिलाडिय़ों को टीम में बरकरार रखा गया है। इस सभी खिलाडिय़ों ने इंग्लैंड के दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था।

ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम के खिलाफ भारतीय तीन वनडे और चार दिवसीय दो मैच खेलेगी। इस दौरे की शुरुआत 21 सितंबर को सीमित ओवरों की सीरीज के साथ होगी। ये दौरा 10 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसके बाद मुख्य टीम इंडिया को भी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टी20 और वनडे सीरीज में हिस्सा लेना है।

ये है दौरे का पूरा कार्यक्रम
सीरीज का पहला वनडे 21 सितंबर को, दूसरा 24 सितंबर को, तीसरा 26 सितंबर को खेला जाएगा। चार दिवसीय पहला मुकाबला 30 सितंबर से तीन अक्टूबर तक और दूसरा मैच सात से 10 अक्टूबर तक खेला जाएगा।

टीम इंडिया अंडर 19 टीम इस प्रकार है
आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, किशन कुमार, अनमोलजीत सिंह, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश सिंह, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, नमन पुष्पक, हेनिल पटेल, डी दीपेश, खिलान पटेल, उद्धव मोहन और अमन चौहान।

PC:espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News