Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: आज इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV US-Iran War: सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका सेना ने ईरान पर कर दिया हमला, इन्हें बनाया निशाना | Parmarth TV पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर गहलोत का बड़ा बयान, कहा- केन्द्र सरकार देश को सच्चाई से अवगत क्यों नहीं करवा रही है… | Parmarth TV मां की याद में शुरू की 1,500 किलोमीटर की पैदल यात्रा | Parmarth TV CBSE OSM विवाद पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा, कहा- Gen-Z ही आपका अहंकार तोड़ेगा | Parmarth TV रॉयल एनफील्ड ने अब तक की सबसे बड़ी हिमालयन ओडिसी शुरू की  | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट, सोना भी इतना हो गया है सस्ता | Parmarth TV Iran ने अब गिरा दिया अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन, ये चेतावनी भी दे डाली | Parmarth TV Bikaner: गृहमंत्री अमित शाह ने सीमा चौकियों पर नवनिर्मित महिला बैरकों का किया ई-लोकार्पण, पाक को लेकर बोल दी ये बात | Parmarth TV भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद; निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

वंशिका के साथ इस दिन शादी के बंधन में बंधंगे Kuldeep Yadav, ऐसी है दोनों की प्रेम कहानी | Parmarth TV

वंशिका के साथ इस दिन शादी के बंधन में बंधंगे Kuldeep Yadav, ऐसी है दोनों की प्रेम कहानी | Parmarth TV

खेल डेस्क। भारतीय टीम का एक और क्रिकेटर विवाह बंधन में बंधने वाला है। अब टी20 विश्व कप 2026 विश्व चैम्पियन भारतीय टीम के सदस्य कुलदीप यादव शादी करने वाले हैं। खबरों के अनुसार, ये भारतीय स्पिन गेंदबाज 14 मार्च को मंसूरी में वंशिका के साथ सात फेरे लेगा। दोनों ने विश्व कप से पहले सगाई की थी। खबरों के अनुसार, 14 मार्च को शादी के बंधन में बंधने के बाद 17 मार्च को लखनऊ के सेंट्रम होटल में कुलदीप और वंशिका की भव्य रिसेप्शन पार्टी होगी। इसमें क्रिकेटर साथ फिल्म जगत के कई सितारे और राज नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

कुलदीप यादव के पारिवारिक मित्र और कोच कपिल देव पांडेय ने जानकारी दी कि 13 मार्च 2026 को हल्दी और मेहंदी की रस्म अदा होगी। मंसूरी स्थित रिजार्ट में 14 मार्च को कुलदीप-वंशिका सात फेरे लेंगे। 17 मार्च को लुक्नव के होटल सेंट्रम में आयोजित भव्य स्वागत समारोह में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी और देश भर के मेहमान शामिल होंगे।

ऑस्ट्रेलिया में जॉब करती हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका
आज हम आपको कुलदीप यादव और वंशिका की लव स्टोरी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, दोनों मूल रूप से कानपुर निवासी होने के कारण एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद वंशिका आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं। कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका इस समय ऑस्ट्रेलिया में जॉब करती हैं।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News