खेल डेस्क। युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टाइम मैगजीन की 2026 की टाइम 100 नेक्स्ट लिस्ट में जगह मिली है। वे सूची में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय हैं।
अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों में दहशत पैदा करने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को खेल जगत के तेजी से उभरते सितारों यानी राइजिंग स्टार्स की कैटेगरी में रखा गया है। वे लिस्ट में सबसे कम उम्र के सदस्य हैं। इस सूची में विश्व के उन उभरते सितारों को जगह दी गई है, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में तेजी से पहचान बनाई है। लिस्ट में सात खिलाड़ियों को को जगह मिली है। इस लिस्ट में वैभव एकमात्र क्रिकेटर हैं।
अमेरिकी फुटबॉलर आर्चीबाल्ड मैनिंग, एनबीए खिलाड़ी टाइरिस मैक्सी, फुटबॉलर नाओमी गिरमा और फोलारिन बालोगन, टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंड्रा ईला और बास्केटबॉल खिलाड़ी ओलिविया माइल्स इस सूची में जगह बनाने में सफल रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी अभी तक कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर चुके हैं।
PC: vhabhav
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







