Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

Ashes Series: सिडनी टेस्ट में जो रूट ने शतक लगाकर की रिकी पोंटिंग की बराबरी | Parmarth TV

Ashes Series: सिडनी टेस्ट में जो रूट ने शतक लगाकर की रिकी पोंटिंग की बराबरी | Parmarth TV

खेल डेस्क। दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (नाबाद 152) और हैरी ब्रूक (84) की शानदार पारियों के दम पर इंग्लैंड ने सिडनी में खेले जा रहे एशेज टेस्ट सीरीज के पांचवें मैच में दूसरे दिन समाचार लिखे जाने तक छह विकेट गंवाकर 374 रन बना लिए हैं।

रूट ने अपने टेस्ट कॅरियर का 41वां शतक लगाया। इस शतकीय पारी के दम पर रूट ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है। एशेज टेस्ट सीरीज में रूट ने दूसरा शतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने ब्रिस्बेन में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट मैच में शतक जड़ा था। इस शतकीय पारी के दम पर रूट टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की रेस में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

सचिन के नाम है सबसे ज्यादा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड
अब लिस्ट में उनसे आगे भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और साउथ अफ्रीका के जैक्स कालिस हैं। सचिन ने अपने कॅरियर में 51 शतक लगाए थे। वहीं जैक्स कालिस ने 45 शतक लगाए थे। इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर रूट को कालिस से आगे निकलने के लिए 5 शतक और सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 11 शतक की जरूरत है।

गिल सहित ये बल्लेबाज लगा चुके हैं 10-10 शतक
2021 के बाद जो रूट टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। 2021 से लेकर अब तक वह टेस्ट क्रिकेट में कुल 24 शतक लगा चुके हैं। जबकि इस अवधि में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, विलियमसन, हैरी ब्रूक और शुभमन गिल टेस्ट फॉर्मेट में 10-10 शतक ही लागा सके हैं।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 

 

Trending News