Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

Aaj Ka Love Rashifal 5 January 2026: इस राशि का प्यार रिश्ता होगा मजबूत, पढ़ें आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 5 January 2026: इस राशि का प्यार रिश्ता होगा मजबूत, पढ़ें आज का लव राशिफल

आइए जानते हैं सभी राशियों का आज का लव राशिफल…

मेष – आज आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। इससे पिछले कुछ दिनों से चली आ रही आपसी मनमुटाव की स्थिति दूर होगी। आपका पार्टनर आपके साथ सहज और सुखद महसूस करेगा।

वृषभ – आज आपका पार्टनर अपने मन की वह बात आपसे साझा कर सकता है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन अनुकूल है।

मिथुन – आज कुछ बातों को लेकर आपके और लव पार्टनर के बीच विवाद हो सकता है, जिससे आपका मूड खराब रह सकता है। बेहतर होगा कि बैठकर शांति से समस्या का समाधान निकालें।

कर्क – आज आप अपने पार्टनर के साथ पिकनिक या घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। मौसम अनुकूल रहेगा, लेकिन साथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहें। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।

सिंह – आज आप अपने पार्टनर के साथ शानदार समय बिताएंगे। मौसम के अनुसार लॉन्ग ड्राइव का आनंद ले सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय बहुत अनुकूल है।

कन्या – आज आपका लव पार्टनर पारिवारिक कारणों से थोड़ा परेशान रह सकता है। वह आपसे अपने मन की बात साझा करेगा। इस समय उन्हें सहयोग और समझ की आवश्यकता है।

तुला – आज आप अपने लव पार्टनर के सामने अपने दिल की बात रख सकते हैं। यदि अभी तक प्रपोज नहीं किया है तो आज का दिन शुभ है। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक – आज आपके पार्टनर का व्यवहार कुछ बदला-बदला सा लग सकता है। उनके मन की बात समझने की कोशिश करें, अन्यथा रिश्ते में दूरी आ सकती है।

धनु – किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच बहस हो सकती है। जिद करने से बचें और शांति से बात सुलझाने का प्रयास करें, तभी रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

मकर – आज आपका पार्टनर भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकता है। परिवार से जुड़ी किसी बात का असर उनके मन पर हो सकता है। उनका साथ दें और समय बिताएं।

कुंभ – आज आपकी लव लाइफ में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है। पार्टनर को आपके बारे में कुछ गलत बातें सुनने को मिल सकती हैं। स्थिति को संभालने का प्रयास करें।

मीन – आज आप अपने पार्टनर के साथ कुछ निजी बातें साझा कर सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर बोलें। कुछ बातें फिलहाल अपने तक रखना ही बेहतर रहेगा।

New

Trending News