Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV कलिंगनगर संयंत्र में हाइड्रोजन का उत्पादन करेगी टाटा स्टील – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV LPG: क्या पति-पत्नी एक घर में ले सकते हैं अलग-अलग गैस कनेक्शन? जान लें ये नियम | Parmarth TV Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV

Asia Cup: मोहम्मद नबी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रचा इतिहास, बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड | Parmarth TV

Asia Cup:  मोहम्मद नबी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रचा इतिहास, बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। भले ही अफगानिस्तान का आखिरी ग्रुप मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ मिली हार से एशिया कप में सफर समाप्त हो गया हो, लेकिन अबू धाबी में खेल गए इस मैच में स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज करवा लिया है। उन्होंने ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली है, जिसे इससे पहले अफगानिस्तान का कोई भी क्रिकेटर हासिल नहीं कर सका था। मोहम्मद नबी ने एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ विस्फोटक बैटिंग करते हुए सिर्फ 22 गेंदों पर 60 रनों की तूफानी पारी खेली।

इस पारी में उन्होंने आखिरी ओवर में पांच छक्के भी लगाए। इससे अफगानिस्तान की टीम 169 रनों तक पहुंचने में सफल रही। इस पारी के दौरान मोहम्मद नबी अफगानिस्तान के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 6000 रन पूरे किए हैं। नबी को यह रिकॉर्ड बनाने के लिए सिर्फ तीन रनों की आवश्यकता थी। नबी के अब इंटरनेशनल क्रिकेट के 315 मैचों में 6057 रन हो गए हैं।

नबी का ऐसा रहा है इंटरनेशनल कॅरियर

नबी ने साल 2009 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने 3 टेस्ट में 33, 173 वनडे में 3655 और 138 टी20 इंटरनेशनल में 2357 रन बनाए हैं। वहीं नबी इंटरनेशनल क्रिकेट में 286 विकेट भी हासिल कर चुके हैं। अफगानिस्तान की ओर से रहमत शाह ने 4948 रन, मोहम्मद शहजाद ने 4844 रन, असगर अफगान ने 4246 रन और नजीबुल्लाह जादरान ने 3890 रन बनाए हैं।

कुसल मेंडिस ने खेली 74 रनों की पारी

मैच में अफगानिस्तान की टीम ने पहले खेलते हुए 169 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 19वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 52 गेंदों पर 74 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News