Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Surya Grahan 2025: साल के दूसरे सूर्य ग्रहण के दिन जरूर करें ये काम, नहीं सताएंगे बुरे परिणाम

Surya Grahan 2025: साल के दूसरे सूर्य ग्रहण के दिन जरूर करें ये काम, नहीं सताएंगे बुरे परिणाम

सूर्य ग्रहण को धार्मिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण माना गया है। जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है तो इस दौरान सूरज की रोशनी धरती तक नहीं पहुंती। इस घटना को सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2025 Date) कहा जाता है। इस दौरान कई तरह के नियमों का भी ध्यान रखा जाता है ताकि सूर्य ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सके।

Publish Date: Fri, 19 Sep 2025 08:23:24 PM (IST)

Updated Date: Fri, 19 Sep 2025 08:23:24 PM (IST)

सर्वपितृ अमावस्या पर लगने जा रहा सूर्य ग्रहण।

HighLights

  1. सर्वपितृ अमावस्या पर लगने जा रहा सूर्य ग्रहण।
  2. हिंदू धर्म में शुभ नहीं मानी जाती है यह अवधि।
  3. इस दौरान रखा जाता है कई नियमों का ध्यान।

धर्म डेस्क। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2025 Date) 21 सितंबर, सर्वपितृ अमावस्या के दिन लगने जा रहा है। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। फिर भी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुछ सावधानियां और उपाय इस दिन करने से विशेष लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

ग्रहण के बाद स्नान और दान का महत्व

ग्रहण समाप्त होने के बाद पवित्र नदी में स्नान करने की परंपरा है। यदि नदी उपलब्ध न हो तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना शुभ माना जाता है। इसके बाद अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद लोगों को अन्न, गुड़, गेहूं, चावल, दाल, लाल वस्त्र या उड़द की दाल का दान करना उत्तम फल देता है।

तुलसी का विशेष उपयोग

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समय वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। इसे दूर करने के लिए तुलसी के पत्तों का प्रयोग किया जा सकता है। भोजन को अपवित्र होने से बचाने के लिए उसमें तुलसी पत्र डालना लाभकारी माना गया है। ग्रहण समाप्त होने के बाद तुलसी पत्र का सेवन करने से भी शुभ फल प्राप्त होते हैं।

मंत्र-जप और ध्यान का महत्व

ग्रहण काल में पूजा-पाठ करने की परंपरा नहीं है, लेकिन भगवान विष्णु का ध्यान और उनके मंत्रों का जप करना विशेष फलदायी होता है। इस दौरान गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है और मानसिक शांति मिलती है।

Trending News