Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Asia Cup 2025: पाक को हराकर भारत ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी | Parmarth TV

Asia Cup 2025: पाक को हराकर भारत ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी | Parmarth TV

खेल डेस्क। कुलदीप यादव (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने टी20 एशिया कप के रविवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को सात विकेट से शिकस्त दी।

ये टीम इंडिया की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के साथ ही सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम सुपर चार में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन गई है। इस जीत के साथ भारत के 2 मैचों में 4 अंक हो गए हैं। पाकिस्तान के 2 मैचों में 2 अंक हैं।

इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 127 रन ही बना सकी। जवाब में टीम इंडिया ने 15.5 ओवर में तीन विकेट पर 131 रन जीत हासिल की। भारत को एक बार फिर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन दोनों पावरप्ले में ही अपने पवेलियन लौट गए। गिल 10 रन और अभिषेक ने 31 रन का योगदान दिया।

इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार ने तिलक वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हुई। तिलक 31 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए सूर्यकुमार ने 47 रन बनाए। वहीं शिवम दुबे 10 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से तीनों विकेट सैम अयूब हासिल करने में सफल रहे।

कुलदीप यादव ने 18 रन देकर तीन विकेट झटके

इससे पहले भारती की ओर से कुलदीप यादव ने चार ओवर में सिर्फ 18 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। अक्षर ने महज 18 रन दिए और दो विकेट लिए। वरुण 1 विकेट लेने में सफल् रहे। उन्होंने अपने चार ओवर में केवल 24 रन दिए।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News