Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Asia Cup 2025: भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया, पहली बार हुआ ऐसा | Parmarth TV

Asia Cup 2025: भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया, पहली बार हुआ ऐसा | Parmarth TV

खेल डेस्क। टी20 एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने जीत का छक्का लगाया। भारतीय टीम ने ग्रुप चरण के तीनों मैच जीतने के बाद सुपर चार में भी जीत की हैटि्रक लगाई। हालांकि सुपर चार के अन्तिम मैच में भारत को सुपर ओवर में जीत मिली है। मैच में श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका प्लेयर ऑफ द मैच बने।


उन्होंने दुबई के मैदान पर 58 गेंदों में 7 चौकों और 6 छक्कों के दम पर 107 रन की शतकीय पारी खेली। एशिया कप 2025 में पहली बार हारी हुई टीम के खिलाड़ी को मैन ऑफ मैच का पुरस्कार दिया गया। टॉस गंवाने के बाद भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट गंवाकर 202 रन बनाए। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 63, तिलक वर्मा ने 49 और संजू सैमसन ने 39 रन का योगदान दिया। जवाब में सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका की शतकीय पारी के दम पर श्रीलंकाई टीम ने भी निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 202 रन बना लिए।


सुपर ओवर में भारत को मिला केवल तीन रन का लक्ष्य

इसके बाद हुए सुपर ओवर में श्रीलंका ने भारत को केवल तीन रन का लक्ष्य दिया। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए केवल दो रन ही दिए। इस ओवर में दो विकेट भी हासिल किए। इसके बाद कप्तान सूर्याकुमार यादव ने वानिंदु हसरंगा की पहली गेंद पर तीन रन दौड़कर भारत को आसान जीत दिला दी। भारतीय टीम अब एशिया कप के फाइनल में कल पाकिस्तान से भिड़ेगी।

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News