Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: चांदी कीमत में आई 1,373 रुपए की गिरावट, सोना फिर से हुआ सस्ता | Parmarth TV PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV

Asia Cup 2025: लिटन दास ने केवल 39 गेंदों पर खेल दी इतनी बड़ी पारी, बांग्लादेश को मिली जीत | Parmarth TV

Asia Cup 2025: लिटन दास ने केवल 39 गेंदों पर खेल दी इतनी बड़ी पारी, बांग्लादेश को मिली जीत | Parmarth TV

खेल डेस्क। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान लिटन दास (59) की अर्धशतकीय पारी के दम पर बांग्लादेश ने हॉन्ग कॉन्ग को 7 विकेट से शिकस्त देकर एशिया कप 2025 में विजयी आगाज किया। दूसरी ओर यह हॉन्ग कॉन्ग लगातार दूसरी हार से टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गई है। हॉन्ग कॉन्ग ने मैच में पहले खेलते हुए 143 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था।

जवाब में बांग्लादेश ने तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई बांग्लादेश टीम पावरप्ले में ही दो बड़े विकेट खो चुकी थी। तीसरे विकेट के लिए लिटन दास और तौहीद ह्रदय ने 95 रनों की साझेदारी कर बांग्लादेश की जीत तय की। कप्तान लिटन दास ने 39 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली।

वहीं तौहीद 35 रन बनाकर नाबाद लौटे। हॉन्ग कॉन्ग की ओर से अतीक इकबाल ने 2 विकेट हासिल किए। हॉन्ग कॉन्ग को पहले मैच में अफगानिस्तान के हाथों 94 रनों की बड़ी हार मिली थी। अब ग्रुप चरण में उसे श्रीलंका के खिलाफ अपना अन्तिम मुकाबला खेलना है। हॉन्ग कॉन्ग के लिए सुपर-4 में प्रवेश करना लगभग नामुमकिन हो गया है।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News