Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: सितंबर माह के आखिरी दिन बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Prices: क्या महीने के आखिरी दिन कम हो गई है एलपीजी सिलेंडर की कीमत? | Parmarth TV होर्मुज संकट के बीच बड़ा कदम उठाने की तैयारी, भारत-यूएई के बीच समुद्र में बिछेगी तेल पाइपलाइन | Parmarth TV अक्टूबर माह के पहले दिन लगा आमजन को महंगाई का झटका, अब इतने बढ़ गए हैं LPG सिलेंडर के दाम | Parmarth TV Small Savings Schemes: सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलता रहेगा इतना ब्याज, सरकार ने किया ये फैसला | Parmarth TV पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला, एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत | Parmarth TV BJP: अमित शाह का जालंधर में बड़ा बयान, आने वाला चुनाव बीजेपी केवल नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ेगी | Parmarth TV आज से इन लोगों को नहीं मिलेगी LPG सब्सिडी, करना होगा पहले ये काम | Parmarth TV India-US: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर हुई बात, व्यापार, रक्षा, ऊर्जा सहित कई मुद्दों पर की चर्चा | Parmarth TV PM Modi ने की भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की प्रशंसा, कहा- अपनी जान की परवाह किए बिना… | Parmarth TV

Asia Cup 2025: ACC चीफ नकवी के हाथ से भारत ने नहीं ली ट्रॉफी, 2 घंटे तक इंतजार करते रह गए | Parmarth TV

Asia Cup 2025:  ACC चीफ नकवी के हाथ से भारत ने नहीं ली ट्रॉफी, 2 घंटे तक इंतजार करते रह गए  | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया ने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने मैच के बाद साफ कहा कि वह पाकिस्तानी मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे। मैच के बाद करीब 2 घंटे तक ड्रामा चला जब नकवी ट्रॉफी लेकर स्टेज पर खड़े रहे, लेकिन भारतीय प्लेयर्स अड़े रहे कि वो नकवी के हाथों ट्रॉफी नहीं लेंगे।

इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने अपना रुख साफ रखा कि जब तक नकवी स्टेज से नहीं उतरेंगे तब तक वह स्टेज पर नहीं जाएंगे, और आखिरकार ये फैसला हुआ कि भारतीय टीम अवॉर्ड नहीं लेगी। बता दें कि एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट मोहसिन नकवी हैं, जो पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं, हैंडशेक विवाद के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि भारतीय प्लेयर्स किसी पाकिस्तानी के हाथ से ट्रॉफी नहीं लेंगे।

बता दें कि फाइनल से पहले नकवी ने ट्रॉफी देने को लेकर अपनी उत्सुकता व्यक्त की थी, एशिया कप के इतिहास में यह पहली बार था जब पाकिस्तान और भारत फाइनल में आमने-सामने थी, मोहसिन नकवी ने एक बयान में कहा था, इस साल का एशिया कप क्रिकेट की उत्कृष्टता और प्रतिभा का एक शानदार प्रदर्शन रहा है। मैं एक शानदार फाइनल मैच देखने के लिए उत्साहित हूं और विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपने के लिए उत्सुक हूं।

PC-espncricinfo.com

Trending News