Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Kisan Scheme: दीपावली से पहले किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा! जल्द ही सरकार… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, आज खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV अब Iran ने अमेरिका को दे डाली है ये चेतावनी, कहा- उसने नौसैनिक टकराव की क्षमता विकसित… | Parmarth TV Rajasthan: महापौर के चुनाव में भाजपा का दबदबा, इन निगमों पर किया कब्जा | Parmarth TV Bank Holiday: 26 सितंबर से पांच दिनों तक रह सकते हैं बैंक बंद, जाने क्या कारण आया सामने…हो सकती हैं आपको परेशानी | Parmarth TV पाकिस्तानी एयरफोर्स ने फिर से अफगानिस्तान में कर दी एयर स्ट्राइक, इतने लोगों की हुई मौत | Parmarth TV कच्चे तेल में नरमी से 564 अंक चढ़ा सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से गिर गई हैं दोनों धातुओं की कीमत, ये ताजा भाव | Parmarth TV SIR: दिल्ली में आडवाणी,एस. जयशंकर सहित कई दिग्गजों को SIR के नोटिस, जगदीप धनखड़ भी शामिल | Parmarth TV LPG Prices: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की आज इतनी तय हुई हैं कीमतें, जान लें | Parmarth TV

Asian Legends League: भारत-पाकिस्तान मैच कल, इन दिग्गजों का देखने को मिलेगा जलवा | Parmarth TV

Asian Legends League: भारत-पाकिस्तान मैच कल, इन दिग्गजों का देखने को मिलेगा जलवा | Parmarth TV

खेल डेस्क। क्रिकेट प्रशंसकों को एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान मैच देखने को मिलेगा। इस मैच का दिन तय हो गया है। दोनों देशों की टीमों का मुकाबला एशियन लीजेंड्स लीग में होगा। जिसका शुभारंभ गुरुवार को हो चुका है। पहला मैच श्रीलंका लॉयन्स और अफगानिस्तान पठान्स के बीच खेला गया। श्रीलंका लॉयन्स ने ये मैच को 15 रन से अपने नाम किया। इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच रविवार को ये मैच खेला जाएगा।

टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी शिखर धवन करेंगे। इंडियन रॉयल्स का पहला मैच आज बांग्लादेश टाइगर्स से शाम को पांच बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम की ओर से नमन ओझा, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, दिनेश कार्तिक, हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे।

पाकिस्तान पैंथर्स की कप्तानी मोहम्मद हफीज करेंगे। इस टीम में शारजील खान, उमर अकमल, शोएब मलिक, कामरान अकमल, सोहेल तनवीर, वहाब रियाज, सईद अजमल और नावेद उल हक राणा जैसे खिलाड़ी शामि है। रॉबिन उथप्पा एशियन स्टार्स की ओर से खेलेंगे।

इंडियन रॉयल्स की टीम इस प्रकार है: शिखर धवन (कप्तान), नमन ओझा (विकेट कीपर), दिनेश कार्तिक, स्टुअर्ट बिन्नी, शाहबाज नदीम, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, पवन नेगी, मनप्रीत गोनी, ऋषि धवन, सुदीप त्यागी, फैज फजल, शादाब जकाती, अनुरीत सिंह, असद पठान, सरुल कंवर, ईश्वर पांडे, राघव धवन और सुबोथ भाटी।

पाकिस्तान पैंथर्स की टीम इस प्रकार है: मोहम्मद हफीज (कप्तान), शरजील खान, उमर अकमल, शोएब मलिक, कामरान अकमल (विकेट कीपर), इमरान नजीर, समी असलम, अब्दुर रहमान, सोहेल तनवीर, वहाब रियाज, सईद अजमल, नावेद-उल-हसन, मोहम्मद इरफान, यासिर शाह, राहत अली और राणा नईम अनवर।

PC:sonyliv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News