Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV

Aus Vs Ban: बांग्लादेश की पारी केवल 64 रन पर सिमटी, मिचेल स्टार्क ने इस मामले में स्टेन को छोड़ा पीछे | Parmarth TV

Aus Vs Ban: बांग्लादेश की पारी केवल 64 रन पर सिमटी, मिचेल स्टार्क ने इस मामले में स्टेन को छोड़ा पीछे | Parmarth TV

खेल डेस्क। मिचेल स्टार्क (6 विकेट) और कप्तान पैट कमिंस (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने मैके में आज से शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बांग्लादेश को केवल 64 पर पर ही समेट दिया है। पहले टेस्ट में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने मेहमान टीम को करारा जवाब दिया है। मुकाबले में में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतने के बाद बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। इस मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया को शानदार शुरुआत दिलाई।

मिचेल स्टार्क ने 10 ओवरों के केवल 12 रन देकर बांग्लादेश के छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। कमिंस ने 25 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। मैके में मिचेल स्टार्क ने अपने पांच विकेट हॉल के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में विकेट के मामले में साउथ अफ्रीका के दिग्गज डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया है।

स्टार्क के अब टेस्ट फॉर्मेट में 441 विकेट हो गए हैं। वहीं, डेल स्टेन ने 93 टेस्ट में 439 विकेट अपने नाम किए थे। इसके साथ ही स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विश्व के 5वें और ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ दूसरे तेज गेंदबाज भी बने हैं।

जेम्स एंडरसन के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
 इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज पेसर जेम्स एंडरसन पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट कॅरियर में 704 विकेट झटक हैं।  ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्ग्रा 563 विकेट झटके हैं। मैके में खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने समाचार लिखे जाने तक बिना किसी नुकसान के 13 रन बना लिए हैं।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News