Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अरब सागर में भारतीय नौसेना के जहाज से टकराया पाकिस्तानी जहाज | Parmarth TV शहजाद पूनावाला ने कहा कि उन्होंने भाजपा छोड़ दी है और वे जो चाहे बोल सकते हैं, भाजपा उनका बाल भी बांका नहीं कर सकती | Parmarth TV शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 383 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से लुढ़के शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Rajasthan: सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटी समेत 4 लोगों की मौत, गहलोत ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV लगातार तीसरे दिन लुढ़के शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV इंडिगो मुंबई से दार एस सलाम के लिए शुरू करेगी सीधी उड़ान – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gehlot का केन्द्र सरकार पर निशाना, कहा- अमीर व्यापारियों के लाखों करोड़ रुपए के लोन माफ करने वाली मोदी सरकार… | Parmarth TV शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 333 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 121 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 25 August 2026: मेष को निवेश और करियर में सफलता के मिलेंगे अवसर, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 August 2026: मेष को निवेश और करियर में सफलता के मिलेंगे अवसर, पढ़ें आज का राशिफल

धर्म डेस्क। आज 25 अगस्त 2026, मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव और नए अवसर लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से कुछ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता, आर्थिक लाभ और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जबकि कुछ लोगों को विवाद, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी और आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु और मकर राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रहने के संकेत हैं। वहीं मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के जातकों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी।

जानिए सभी 12 राशियों के लिए आज का विस्तृत राशिफल।

मेष

आज का दिन अच्छा है। आज आपके द्वारा लिए गए डिसीजन आपको बड़ी कामयाबी दिलाएंगे। साथ ही साथ इस बात का भी ख्याल रखना होगा किसी भी बात पर या व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास करना नुकसान में डाल सकता है। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने निवेश से लाभ कमाएंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। नौकरी में चल रहा विवाद भी खत्म होगा।

वृषभ

आज का दिन आपको बड़ी कामयाबी दिलाने वाला होगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। हालांकि अपने वर्करों के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं लेकिन आप कार्य क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में भी कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक माहौल बहुत अच्छा रहेगा। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा।

मिथुन

आज का दिन विवादों से भरा रहेगा। आज कुछ महत्वपूर्ण बातों को लेकर आपका डिसीजन लोगों को प्रभावित कर सकते हैं जिस कारण पारिवारिक लोगों से मतभेद की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपके विरोधी परेशान हो सकते हैं। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आर्थिक संकट का सामना करना होगा। मतभेदों से दूर रहे। नौकरी के क्षेत्र में विवाद रहेगा।

कर्क

आज का दिन आपका ठीक है। हालांकि आज आपको अपने शत्रु पक्ष से सावधान रहने की आवश्यकता है नहीं तो आप किसी बड़े विवाद में उलझ सकते हैं। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कर्ज आदि लेना पड़ सकता है। पारिवारिक मतभेद रहेंगे। वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें।

सिंह

आज का दिन शानदार है। आज आपके कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। साथ ही साथ आज आप अपने लिए किसी नए कार्य की भी तलाश कर सकते हैं। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप अपने लिए कोई नया आशियाना भी खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करना लाभदायक रहेगा। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे।

कन्या

आज का दिन आपको एक नई कामयाबी दिलाने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। नए लोगों के साथ जुड़ना होगा। लोग आज आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे। किसी नए कार्य की भी शुरुआत आज कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में भी विवाद खत्म होगा। प्रतिष्ठा सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक लोगों का सहयोग मिलेगा।

तुला

आज का दिन स्वास्थ्य को लेकर आपको समस्या का सामना करना होगा जिस कारण आपके कई बनते हुए कार्य पर कर सकते हैं। आज पारिवारिक लोगों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति को कंट्रोल करने के लिए आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। मित्रों के साथ विवाद हो सकता।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज विवाद की स्थिति बन सकती है। आज अपने मन की बात किसी से शेयर ना करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक लोगों से भी मतभेद की स्थिति बनी रहेगी। व्यापारिक लोगों के लिए आज बड़े नुकसान की संभावना है। आज वाणी का उपयोग संभलकर करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

धनु

आज आप अपने कार्य क्षेत्र में बड़े परिवर्तन के साथ लाभ प्राप्त करेंगे। साथ ही साथ आज आप अपने स्थान को परिवर्तित कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपको किसी नए कार्य में सहभागिता मिल सकती है। व्यापारिक दृष्टि से आज आपका निर्णय आपको लाभ देंगे। शेयर मार्केट में लाभ होगा। पारिवारिक लोगों से चल रहा विवाद खत्म होगा।

मकर

आज अपने परिवार के साथ आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ संबंध अच्छे होंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही साथ आप अपने कार्यक्षेत्र का भी विस्तार करने में कामयाब होंगे। आज कहीं से रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे। किसी बड़ी सफलता के योग बनेंगे।

कुंभ

आज आपको विवादों से दूर रहना होगा नहीं तो आप किसी बड़े न्यायिक प्रकरण में उलझ सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी विवादों से दूर रहें। पारिवारिक संबंध आज आपके बिगड़ सकते हैं। परिवार से विवाद की स्थिति बन सकती है। या आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। हालांकि आज व्यापार व्यवसाय में हालत बिगाड़ सकते हैं। स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें।

मीन

आज का दिन आपके लिए कठिनाई से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है। आपके साथी लोग आपका साथ छोड़ सकते हैं जिस कारण व्यापार व्यवसाय में स्थिति बिगड़ सकती है। आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना होगा। पारिवारिक विवाद यथावत रहेंगे। आज किसी बड़े कार्य में हाथ डालने से पहले आपको काफी सोच विचार करना चाहिए।

Trending News