Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

सीएम भजनलाल ने PM Modi को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- आपके कुशल नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज भी नहीं हुआ कीमतों में बदलाव, अब इस बात की है आशंका | Parmarth TV अब 25 हजार तक वेतन वाले कर्मचारियों का भी कटेगा पीएफ, Modi सरकार ने उठा लिया है ये बड़ा कदम | Parmarth TV जयपुर में चार सीटों पर मिली जीत के बाद Dotasra का बड़ा बयान, कहा- मोदी जी राजस्थान के निकाय चुनावों में आपके… | Parmarth TV देश में टर्म प्लान के क्षेत्र में हैं काफी अवसर: अमीश बैंकर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजारों में लिवाली के बीच बैंकिंग सेक्टर के दबाव से सेंसेक्स 22 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV सऊदी-यमन में छिड़ा युद्ध, हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर किए हमले, मक्का में पहली बार जारी हुआ इमरजेंसी अलर्ट | Parmarth TV भारत के प्लांट्स से निकलने वाली सेमीकंडक्टर चिप्स अब दुनिया के बाजारों तक पहुंचने लगी हैं: PM Modi | Parmarth TV Petrol-Diesel पर केन्द्र सरकार का बड़ा फैसला, कर दी है 1 से 5 रुपए तक की कटौती | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  1036 रुपए सस्ता हुआ दस ग्राम सोना, इतनी घट गई है चांदी की कीमत | Parmarth TV

Aus Vs Ban: बांग्लादेश की पारी केवल 64 रन पर सिमटी, मिचेल स्टार्क ने इस मामले में स्टेन का छोड़ा पीछे | Parmarth TV

Aus Vs Ban: बांग्लादेश की पारी केवल 64 रन पर सिमटी, मिचेल स्टार्क ने इस मामले में स्टेन का छोड़ा पीछे | Parmarth TV

खेल डेस्क। मिचेल स्टार्क (6 विकेट) और कप्तान पैट कमिंस (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने मैके में आज से शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बांग्लादेश को केवल 64 पर पर ही समेट दिया है। पहले टेस्ट में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने मेहमान टीम को करारा जवाब दिया है। मुकाबले में में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतने के बाद बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। इस मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया को शानदार शुरुआत दिलाई।

मिचेल स्टार्क ने 10 ओवरों के केवल 12 रन देकर बांग्लादेश के छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। कमिंस ने 25 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। मैके में मिचेल स्टार्क ने अपने पांच विकेट हॉल के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में विकेट के मामले में साउथ अफ्रीका के दिग्गज डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया है।

स्टार्क के अब टेस्ट फॉर्मेट में 441 विकेट हो गए हैं। वहीं, डेल स्टेन ने 93 टेस्ट में 439 विकेट अपने नाम किए थे। इसके साथ ही स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विश्व के 5वें और ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ दूसरे तेज गेंदबाज भी बने हैं।

जेम्स एंडरसन के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज पेसर जेम्स एंडरसन पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट कॅरियर में 704 विकेट झटक हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्ग्रा 563 विकेट झटके हैं। मैके में खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने समाचार लिखे जाने तक बिना किसी नुकसान के 13 रन बना लिए हैं।

PC:cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News