Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

AUS vs SA:  22 साल के ब्रेविस ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, बना डाला है ये रिकॉर्ड | Parmarth TV

AUS vs SA:  22 साल के ब्रेविस ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, बना डाला है ये रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। डेवाल्ड ब्रेविस (नाबाद 125) की तूफानी शतकीय पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 53 रन से शिकस्त दी। मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में सात विकेट पर 218 रन बनाए। जवाब में कंगारू टीम केवल 165 रन पर ही ढेर हो गई। डेवाल्ड ब्रेविस ने अपनी तूफानी शतकीय पारी से अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि भी दर्ज करवा ली है।

वह अब दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। 22 साल के ब्रेविस ने 56 गेंदों पर 12 चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 125 रन की पारी खेली। ये ब्रेविस का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला शतक है।

ब्रेविस से कम गेंदों पर केवल डेविड मिलर ने ही दक्षिण अफ्रीका की ओर से टी20 शतक लगाया है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2017 में 35 गेंदों पर तूफानी शतकीय पारी ख्ेाली थी। ब्रेविस अब दक्षिण अफ्रीका की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले आठवें बल्लेबाज बन गए हैं। इससे वह क्विंटन डिकॉक, फाफ डुप्लेसिस और मिलर जैसे बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं।

ब्रेविस ने स्टब्स के साथ मिलकर की 126 रनों की साझेदारी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में ब्रेविस ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी की। दक्षिण अफ्रीका की ओर से स्टब्स और ब्रेविस के अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं ठहर सका। ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल और बेन ड्वारशुइस दो-दो विकेट हासिल करने में सफल रहे। जोश हेजलवुड और एडम जांपा को एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।

PC:espncricinfo.
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News