Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV

Bangladesh के Towhid Hridoy ने खेली नाबाद 350 रन की पारी, तोड़ डाला तमीम इकबाल का ये रिकॉर्ड | Parmarth TV

Bangladesh के Towhid Hridoy ने खेली नाबाद 350 रन की पारी, तोड़ डाला तमीम इकबाल का ये रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद हृदोय ने साउथ अफ्रीका में बल्ले से नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने बांग्लादेश ए की ओर से खेलते साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट में नाबाद 350 रन बनाकर अपने ही देश के दिग्गज बल्लेबाज तमीम इकबाल का सालों पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

इसके साथ ही वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पोटचेफस्ट्रूम में खेले गए मुकाबले के चौथे दिन हृदोय ने 481 गेंदों की ये ऐतिहासिक पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 27 चौके और 10 छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने तमीम इकबाल के नाबाद 334 रनों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

तमीम ने 2020 में बांग्लादेश क्रिकेट लीग में ये पारी खेली थी। हृदोय अब प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले बांग्लादेश के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले तमीम और रकीबुल हसन ऐसा कर चुके हैं। रकीबुल ने 2007 में नेशनल क्रिकेट लीग में नाबाद 313 रन की पारी खेली थी। 

तौहीद हृदोय ने ये बड़ी उपलब्धियां भी अपने नाम दर्ज करवाई
तौहीद हृदोय इस पारी के साथ ही विदेशी धरती पर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं साउथ अफ्रीका में किसी विदेशी बल्लेबाज के लिए भी ये एक बड़ी उपलब्धि है। तौहीद हृदोय वहां प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ने वाले दूसरे विदेशी बल्लेबाज हैं। हृदोय की पारी साउथ अफ्रीका में फर्स्ट क्लास क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। स्टीफन कुक ने यहां पर 390 रन बनाए थे। 

PC: cricinfo 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News