Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Bank Strike: देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, अब चार दिन बाद ही खुलेंगे बैंक | Parmarth TV ड्रोन हमले के बाद Saudi Arabia का बड़ा कदम, बंद कर दी अपनी ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन | Parmarth TV BRICS Summit: गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, आज पीएम मोदी के साथ होगी बैठक | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सुबह-सुबह अपडेट हुई दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है प्रमुख शहरों में ताजा रेट | Parmarth TV LPG e-KYC: घरेलू गैस कनेक्शन की ई केवासी के लिए बचे हैं आपके पास 2 दिन और, लास्ट डेट आ चुकी हैं पास | Parmarth TV BRICS Summit: ग्लोबल साउथ को अलग-अलग चुनौतियों से निपटने के लिए नियम तय करने वाला बनना होगा: PM Modi | Parmarth TV पेमेंट करने के लिए नहीं होगी क्यूआर कोड खोजने और ऐप खोलकर पिन डालने की जरूरत, आ गया है ये शानदार फीचर | Parmarth TV Gold-Silver Prices: इस सप्ताह चांदी की कीमत में आई 6,536 रुपए की गिरावट, सोना भी इतना हुआ सस्ता | Parmarth TV BRICS Summit: दस साल बार एक साथ नजर आएंगे मोदी, पुतिन और जिनपिंग | Parmarth TV BRICS Summit 2026: मोदी और ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन के बीच हुई पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा | Parmarth TV

Commonwealth Games 2026: 39 पदक जीतकर भारत ने हासिल किया चौथा स्थान, बॉक्सिंग में मिले सबसे ज्यादा सात स्वर्ण | Parmarth TV

Commonwealth Games 2026: 39 पदक जीतकर भारत ने हासिल किया चौथा स्थान, बॉक्सिंग में मिले सबसे ज्यादा सात स्वर्ण | Parmarth TV

खेल डेस्क। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने 39 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। भारत ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज हासिल किए। इस पदक तालिका में भारत से आगे केवल ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा ही रहे। कुश्ती, बैडमिंटन और हॉकी जैसे खेल इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा नहीं थे. इसके बावजूद बॉक्सिंग, जूडो, एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का दिल जीता।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों ने पंचों की ऐसी बौछार की कि विरोधी पस्त हो गए।  भारत ने बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक मिले।  महिला मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिंग पर कब्जा जमाया। प्रीति पवार (54 किग्रा), जैस्मिन लंबोरिया (57 किग्रा), साक्षी चौधरी (51 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) और प्रिया घंघास (60 किग्रा) ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

दिग्गज मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) ने सिल्वर मेडल देश की झोली में डाला। पुरुष वर्ग में सचिन सिवाच (60 किग्रा) और अंकुश (70 किग्रा) ने दमदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपन नाम किया।  वहीं, जादूमणि सिंह (55 किग्रा) और नरेंद्र बेरवाल ( 90 किग्रा) ने सिल्वर मेडल  जीता। इस प्रकार भारत ने मुक्केबाजी में कुल 10 मेडल जीते।

वेटलिफ्टिंग से इस बार भारत को कुल 8 मेडल मिले। वेटलिफ्टिंग में टोक्यो ओलंपिक की मेडल विनर मीराबाई चानू ने महिला 48 किग्रा वर्ग में देश को पहला गोल्ड दिलाया। ऋषिकांत सिंह, राजा मुथुपांडी, ज्ञानेश्वरी यादव, वल्लुरी अजया बाबू, हरजिंदर कौर और लवप्रीत सिंह ने रजत पदक अपने नाम करने में सफल रहे। बिंदियारानी देवी को ब्रॉन्ज मिला।

पैरा एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भी मिले स्वर्ण पदक
जूडो मे अस्मिता डे (महिला 48 किग्रा) और हर्ष सिंह (पुरुष 60 किग्रा) ने पैरा एथलेटिक्स स्पर्धाओं में सोमन राणा (पुरुष शॉटपुट एफ 57), शर्मिला धनखड़ (महिला शॉटपुट एफ57) और दिलीप महादू गावित (पुरुष 100 मीटर टी47) ने स्वर्ण पदक जीते।

PC: news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News