Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Duleep Trophy: आरसीबी को आईपीएल चैम्पियन बनाने के बाद रजत पाटीदार ने जीता अब ये बड़ा खिताब | Parmarth TV

Duleep Trophy: आरसीबी को आईपीएल चैम्पियन बनाने के बाद रजत पाटीदार ने जीता अब ये बड़ा खिताब | Parmarth TV

खेल डेस्क। मध्य क्षेत्र ने खिताबी मुकाबले के पांचवें और अंतिम दिन दक्षिण क्षेत्र को छह विकेट से शिकस्त देकर दलीप ट्रॉफी पर कब्जा किया। मध्य क्षेत्र को अंतिम दिन जीत के लिए केवल 65 रन का लक्ष्य मिला। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली मध्य क्षेत्र ने चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कया। इसके साथ ही वह 11 साल में पहली बार दलीप ट्रॉफी खिताब जीतने में सफल रही।

सेंट्रल जोन ने आखिरी बार साल 2014-15 में दलीप ट्रॉफी का खिताब जीता था। वहां भी फाइनल में साउथ जोन को हराया था। यश राठौड़ को 194 रन की पारी के लिए मैन ऑफ मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं सारांश जैन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। जिन्होंने सीरीज में 136 रन बनाने के साथ ही 16 विकेट अपने नाम किए।

मैच में साउथ जोन की पहली पारी 149 रन बनाकर सिमट गई। जवाब में सेंट्रल जोन ने 511 रन बनाकर 362 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में साउथ जोन ने 426 रन बना कर 64 रन की बढ़त की। लक्ष्य को सेंट्रल जोन चार विकेट गंवाकर हासिल किया। रजत पाटीदार ने आईपीएल में आरसीबी के बाद दलीप ट्रॉफी में मध्य क्षेत्र का खिताबी जीत का सूखा समाप्त किया। आरसीबी ने उनकी कप्तानी में ही इस साल पहला आईपीएल खिताब जीता था।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News