Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

ENG vs SA: इंग्लैंड ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, पहली बार बना डाले तीन सौ से अधिक रन | Parmarth TV

ENG vs SA: इंग्लैंड ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, पहली बार बना डाले तीन सौ से अधिक रन | Parmarth TV

खेल डेस्क। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुक्रवार रात खेले गए दूसरे टी20 मैच में नया रिकॉर्ड बना है। हैरी ब्रूक की अगुवाई वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने इस मैच में 300 रन का आंकड़ा पार कर क्रिकेट के इस फॉर्मेट में नया इतिहास रचा है। किसी भी फुल मेंबर टीम के खिलाफ यह पहला मौका था जब 300 रन का आंकड़ा पार हुआ हो, इससे पहले भारतीय टीम ने 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ 297 रन बनाए थे।

इस प्रकार से भारत का रिकॉर्ड भी ध्वस्त हो गया है। ये टी20 क्रिकेट के इतिहास को यह कुल तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। फिल सॉल्ट (नाबाद 141) और जोस बटलर (83) की तूफानी पारियों के दम पर इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 304 रन बनाए।

जवाब में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 158 के स्कोर पर आउट हो गई। इस प्रकार से इंग्लैंड ने दूसरा टी20 मैच 146 रन से जीता। इंग्लैंड की ओर से जोस बटलर ने 30 गेंदों पर 83 बनाए। सॉल्ट ने 60 गेंदों पर 15 चौकों और 8 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 141 रनों का योगदान दिया। जेकब बैथल ने 26 और कप्तान हैरी ब्रूक ने नाबाद 41 रन बनाकर इंग्लैंड का स्कोर तीन सौ रन के पार पहुंचाया।

टी20 क्रिकेट में तीसरी बार हुआ ऐसा

टी20 क्रिकेट में तीसरी बार किसी टीम ने तीन सौ से अधिक रन बनाए हैं। इससे पहले जिम्बाब्वे और नेपाल ये बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुकी है। जिम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ नैरोबी में चार विकेट पर 344 रन बनाए थे। जबकि नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ हांग्जो में तीन विकेट गंवाकर 314 रन बनाए थे।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News