इंटरनेट डेस्क। स्टार फॉरवर्ड किलियन एम्बापे के दो गोल के दम पर फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में विजयी आगाज किया है। आज न्यू जर्सी में खेले गए मुकाबले में फ्रांस ने अपने ओपनिंग मैच में सेनेगल को 3-1 से हराया। वहीं किलियन एम्बापे ने भी अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है।
वह अब फ्रांस के इतिहास के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में पूर्व स्ट्राइकर ओलिवियर गिरूड का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। फ्रांस की ओर से आज ब्रेडली बारकोला ने भी एक गोल किया, जबकि सेनेगल का एकमात्र गोल इब्राहिम म्बाए ने किया।
एम्बापे के अब विश्व कप में 14 गोल हो गए हैं। विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने के मामले में उन्होंने जर्मनी के महान स्ट्राइकर गर्ड मुलर की बराबरी कर ली है। ऑल-टाइम रिकॉर्डधारी संयुक्त रूप से अर्जेंटीना के लियोनल मेसी और मिरोस्लाव क्लोस (16 गोल) के नाम दर्ज है।
PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







