Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Earthquake: महाराष्ट्र और हिमाचल से लेकर अफगानिस्तान में भूंकप से कांपी धरती, लगे इतने झटके | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देश के बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने करें केवल 210 रुपए निवेश, मिलेगी पांच हजार की पेंशन | Parmarth TV पाक पीएम शहबाज शरीफ ने फिर से दी गीदड़भभकी, कहा- अगर पानी को रोकने या कम करने का प्रयास किया तो… | Parmarth TV Sonam Wangchuk का बड़ा बयान, कहा- देश को सही नेतृत्व चुनने के लिए शांतिपूर्ण क्रांति की जरूरत | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, निफ्टी दो सप्ताह के निचले स्तर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना ₹1,066 सस्ता, चांदी भी 2,368 रुपए हुई सस्ती | Parmarth TV अमेरीकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कर दिया है 100% तक का टैरिफ लगाने का ऐलान | Parmarth TV खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा-यह बीजेपी-आरएसएस की सालों से… | Parmarth TV LPG Cylinders: स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले प्रमुख शहरों में इतनी तय हुई कीमतें | Parmarth TV

तृणमूल कांग्रेस की टूट को लेकर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- आज देश में जैसी हरकतें हो रही हैं… | Parmarth TV

तृणमूल कांग्रेस की टूट को लेकर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- आज देश में जैसी हरकतें हो रही हैं… | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब तृणमूल कांग्रेस की टूट को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस संबंध में पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए भाजपा को निशाने पर लिया है।

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहका कि देखिए, मैं जो बार-बार कह रहा हूँ कि अगर आज इंदिरा गांधी जी होतीं तो इन पर प्रतिबंध (बैन) लगा देतीं—ऐसा मैंने क्यों कहा? आपके इस सवाल का पूरा जवाब उसी बात में छिपा हुआ है। आज देश में जो हालात बन गए हैं, उन्हें गहराई से समझने की जरूरत है। मैं यह सब अपने लंबे राजनीतिक जीवन के अनुभव के आधार पर कह रहा हूँ। अब मेरी इस बात पर कोई विश्वास करे या न करे, यह जनता और देश के लोगों के विवेक पर निर्भर है। लेकिन अपने अनुभव से मैं यह साफ देख रहा हूँ कि आज देश में जैसी हरकतें हो रही हैं, जिस तरह चुनी हुई सरकारें और पार्टियां तोड़ी जा रही हैं, वह लोकतंत्र के लिए घातक है।

गहलोत ने कहा कि आप खुद देखिए, पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों के बाद तृणमूल कांग्रेस वहां किस तरह ताश के पत्तों की तरह बिखर गई! क्या किसी ने कभी सपने में भी सोचा था कि टीएमसी जैसी मजबूत पार्टी की चुनाव हारते ही ऐसी स्थिति हो जाएगी? इसका सीधा मतलब यह है कि आज बंगाल के अंदर केंद्रीय एजेंसियों और सत्ता का कितना भयंकर भय और आतंक पैदा कर दिया गया है, चारों तरफ मारपीट और अराजकता का माहौल है। यही खेल इन्होंने महाराष्ट्र में खेला।

भाजपा जैसी पार्टी पर कानूनन प्रतिबंध लग चुका होता

गहलोत ने किहा कि अब मैं बार-बार क्या दोहराऊँ कि महाराष्ट्र में क्या हुआ, हमारे राजस्थान में क्या प्रयास किए गए, या मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में इन्होंने किस तरह लोकतांत्रिक सरकारों को गिराया—यह आज पूरा देश अच्छी तरह जानता है।

अगर इनकी इन असंवैधानिक हरकतों को वक्त रहते नहीं रोका गया, तो हमारी वर्तमान पीढ़ी और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य कैसा होगा? आज देश के सामने यही सबसे बड़ा खतरा है। इसीलिए मैंने एक संकेत के रूप में इंदिरा गांधी जी का नाम लिया। वे इतनी दृढ़ और मजबूत इरादों वाली नेता थीं कि यदि उनके समय में लोकतंत्र को कुचलने वाली ऐसी हरकतें चलतीं, तो भाजपा जैसी पार्टी पर कानूनन प्रतिबंध लग चुका होता। यही बात मैंने कही थी।

PC: X

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News