इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने अमेरिका-ईरान जंग लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। एजेंसियों ने दावा किया कि जंग के बाद ईरान पहले से ज्यादा ताकतवर हो गया है। अब ईरान जब चाहे होर्मुज को बंद कर सकता है।
खबरों के अनुसार, रिपोर्ट से जुड़े तीन सूत्रों ने दावा किया कि जंग के बाद ईरान के पास वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की एक और नई ताकतवर क्षमता आ गई है। दावा किया जा रहा है कि अमेरिका के साथ अगर परमाणु बातचीत टूटती है, तो ईरान यमन के हूती विद्रोहियों के माध्यम से बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में भी संकट पैदा कर सकता है। ऐसे में विश्व के दो बड़े समुद्री व्यापार मार्ग एक साथ प्रभावित हो सकते हैं।
दूसरी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समझौत के तहत ईरान को 28 लाख करोड़ रुपए देने की बात को फर्जी करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में कहा कि यह विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट्स की तरफ से फैलाई गई झूठी खबर है। इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि समझौता होने पर अमेरिका, ईरान को आर्थिक मदद के तौर पर करीब 28 लाख करोड़ रुपए का पैकेज देगा।
भारतीय एलएनजी टैंकर ने सुरक्षित रूप से हॉर्मुज पार किया
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की घोषणा के तुरंत भारतीय को लिए अच्छी खबर आई है। इस ऐलान के बाद दिशा नाम के भारतीय एलएनजी टैंकर ने सुरक्षित रूप से हॉर्मुज पार किया। ऐसा करने वाला वह पहला भारतीय व्यापारिक जहाज बना। इस जहाज के कल गुजरात के दहेज पोर्ट पहुंचने की संभावना है।
PC:jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







