वैंकूवर, (मलकीत सिंह)।कनाडा के महानगर वैंकूवर में स्थित बीसी प्लेस स्टेडियम को फीफा वर्ल्ड कप के महत्वपूर्ण मैचों की मेजबानी के लिए तैयार किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां कुल 7 वर्ल्ड कप मुकाबले खेले जाएंगे।
जिक्रयोग्य है कि वैंकूवर का बीसी प्लेस स्टेडियम उत्तर अमेरिका के चुनिंदा स्टेडियमों में से एक है। इस मौके पर स्टेडियम और आसपास के इलाकों में बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, ताकि दर्शकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकें।
टूर्नामेंट के दौरान दुनिया भर से हजारों फुटबॉल प्रेमियों के वैंकूवर पहुंचने की चर्चा है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा लाभ होने की संभावना है। इसके साथ ही शहर की वैश्विक पहचान को और मजबूती मिलेगी।
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







