खेल डेस्क। यूरोपियन चैंपियन स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपनी पहली जीत के दौरान ही इतिहास रच दिया है। इस मैच में उसने सऊदी अरब को 4-0 से शिकस्त दी। मैच में स्पेन की ओर से ऐसा हुआ जो टूर्नामेंट के 96 साल के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था।
युवा स्टार लमीन यमाल के गोल की बदौलत स्पेन टूर्नामेंट के इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई, जिसके दो गोल स्कोरर 18 साल या उससे कम उम्र के हैं। अटलांटा में खेले गए मुकाबले में 18 साल के लमीन यमाल ने मैच के 10वें मिनट में स्पेन की ओर से गोल किया। ये उनका कॅरियर का पहला फीफा वर्ल्ड कप गोल था।
इस गोल के बाद स्पेन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और सऊदी अरब पर 4-0 की एकतरफा जीत दर्ज की। स्पेन की ओर से ओयारजाबाल ने 21वें और 25वें मिनट में लगातार दो गोल किए। पहले हाफ तक टीम के पास 3-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में सऊदी अरब के आत्मघाती गोल ने स्पेन की जीत का अंतर 4-0 कर दिया।
लमीन यामाल स्पेन की ओर से दूसरे सबसे युवा वर्ल्ड कप गोल स्कोरर बने
लमीन यामाल 18 साल 11 महीने और 8 दिन की उम्र में गोल कर फीफा वर्ल्ड कप इतिहास के आठवें सबसे युवा गोल स्कोरर बन गए। इस मामले में उन्होंने अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी को पीछे छोड़ा। जिन्होंने 2006 वर्ल्ड कप में 18 साल 11 महीने और 23 दिन की उम्र में गोल किया था। वहीं लमीन यामाल स्पेन की ओर से दूसरे सबसे युवा वर्ल्ड कप गोल स्कोरर बने हैं। उनसे आगे केवल उनकी टीम के साथी गावी हैं, जिन्होंने 2022 वर्ल्ड कप में 18 साल 3 महीने 18 दिन की उम्र में गोल किया था।
PC:x
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







