खेल डेस्क। फुटबॉल का महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2026 दो दिन बाद यानी 11 जून से शुरू होने वाला है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी इस बार अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको करेंगे। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 48 टीमें चैंपियन बनने की दौड़ में उतरेगी। 39 दिनों तक चलने वाले इस विश्व कप में कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे।
आज हम आपको फीफा वर्ल्ड कप 2026 की विजेता टीम को मिलने वाली राशि के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस राशि के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। खबरों के अनुसार, इस टूर्नामेंट की प्राइज मनी कुल 871 मिलियन डॉलर यानी करीब 83000 करोड़ रुपए हैं।
ये राशि कतर विश्व कप से 49 प्रतिशत अधिक है। पिछली बार कुल प्राइज मनी 4190 करोड़ रुपए तय की गई थी। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट को जीतने वाली टीम को 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 477 करोड़ मिलेंगे।
PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







