खेल डेस्क। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर से चोटिल हो गए हैं। खबरों के अनुसार, दाएं पैर की आगे की हड्डी में चोट लगने के कारण के हार्दिक पांड्या कम से कम 3 हफ्ते तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। इसी कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे दोनों सीरीज से लगभग बाहर हो गए हैं।
इस संबंध में अभी तक बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। टी-20 सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू होगी। वह मार्च से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। खबरों के अनुसार, भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के हालिया स्कैन में दाएं पैर के आगे की हड्डी में इंजरी सामने आई है।
इस कारण पांड्या को दो सप्ताह पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है। बीसीसीआई मेडिकल पैनल के हेड डॉ. दिनशॉ पारदीवाला द्वारा जापान से लौटने के बाद हार्दिक की रिपोर्ट का आकलन किया जाएगा। इसके बाद रिहैब शुरू करने का फैसला होगा।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







