खेल डेस्क। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान, इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स और अमेरिका के शैडली वैन शाल्कविक को फरवरी के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट किया है। अब समय ही बताएगा कि किस क्रिकेटर को ये पुरस्कार दिया जाएगा।
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने टी20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। पाकिस्तानी टीम भले ही टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल तक नहीं पा पाई, लेकिन फरहान ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा था।
विराट कोहली ने साल 2014 के टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा 319 रन बनाए थे। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने इस विश्व कप में सबसे ज्यादा 383 रन बनाए थे। इसमें दो शतक भी शामिल रहे। उन्होंने नामीबिया और श्रीलंका के खिलाफा शतक लगाया था। विश्व कप के एक एडिशन में पहली बार दो शतक लगे थे।
विल जैक्स ने इस विश्व कप में जीते थे चार मैन ऑफ द मैच पुरस्कार
इंग्लैंड की टीम टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले विल जैक्स को भी आईसीसी ने इस पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है। जैक्स ने टूर्नामेंट में 194 रन बनाने के साथ ही 11 विकेट भी अपने नाम किए थे। उन्होंने इस टी20 विश्व कप में चार बार प्लेयर ऑफ द मैच का भी पुरस्कार जीता था। अमेरिा के गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक को टी20 विश्व कप में 13 विकेट अपने नाम कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। उन्होंने पहले ही मैच में भारत के खिलाफ चार विकेट झटके थे।
PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







