Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: चांदी कीमत में आई 1,373 रुपए की गिरावट, सोना फिर से हुआ सस्ता | Parmarth TV PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV

IND vs AUS: भारत ने नौ विकेट से जीता तीसरा वनडे, विराट कोहली ने संगकारा को छोड़ा पीछे | Parmarth TV

IND vs AUS: भारत ने नौ विकेट से जीता तीसरा वनडे, विराट कोहली ने संगकारा को छोड़ा पीछे | Parmarth TV

खेल डेस्क। हर्षित राणा (चार विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के बाद पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 121) के शतक और विराट कोहली (नाबाद 74) की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में आज खेले गए तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलिया ने मैच जीतने के लिए भारत के सामने 237 रनों का लक्ष्य रखा।


जवाब में टीम इंडिया ने एक विकेट गंवाकर लक्ष्य 38.3 ओवरों में आसानी से हासिल कर लिया। मैच में रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपने कॅरियर का 33वां शतक पूरा किया। वहीं विराट कोहली ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली अब वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे आगे अब केवल सचिन तेंदुलकर ही हैं। कुमार संगकारा ने अपने वनडे कॅरियर में 14234 रन बनाए थे।


विराट कोहली के वनडे में अब तक 14255 रन हो चुके हैं। भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 18426 रन बनाए हैं। आज खेले गए मैच में रोहित शर्मा ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 125 गेंदों का सामना किया और 13 चौके और तीन छक्के लगाए। विराट कोहली ने अपनी पारी में 81 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया ने ये सीरीज 2-1 से अपने  नाम की।

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News