Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

India-US: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर हुई बात, व्यापार, रक्षा, ऊर्जा सहित कई मुद्दों पर की चर्चा | Parmarth TV PM Modi ने की भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की प्रशंसा, कहा- अपनी जान की परवाह किए बिना… | Parmarth TV Railway Rules: 1 अक्टूबर से ट्रेन में सफर करने वालों को टिकट के साथ में रखनी होगी ओरिजनल आईडी, नहीं तो होगी आपको… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अक्टूबर माह के पहले दिन क्या कम हो गई है पेट्रोल-डीजली की कीमतें? | Parmarth TV National Weather Forecast: मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ा दी लोगों की टेंशन, इतने राज्यों में है मूसलाधार बारिश का अलर्ट | Parmarth TV PM Kisan Scheme: क्या पति-पत्नी को अलग-अलग मिलता है योजना का लाभ? ये है नियम | Parmarth TV Donald Trump ने बदल दिया है एआई का नाम, कर दिए हैं इस ऑर्डर पर साइन | Parmarth TV Congress: दिग्विजय सिंह की किस बात पर भड़की सोनिया गांधी, नीतीश कुमार को बता दिया गद्दार | Parmarth TV होम लोन की बढ़ सकती है ईएमआई, RBI जल्द ही करने वाला है बैठक | Parmarth TV INDIA ब्लॉक की आठवीं बैठक में लिए ये बड़े फैसले, खड़गे ने कहा- भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है | Parmarth TV

IND vs ENG: मोहम्मद सिराज ने कपिल और शमी को छोड़ा पीछे, ये उपलब्धि भी हासिल की | Parmarth TV

IND vs ENG: मोहम्मद सिराज ने कपिल और शमी को छोड़ा पीछे, ये उपलब्धि भी हासिल की | Parmarth TV

खेल डेस्क। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद सिराज (नौ विकेट) की घातक गेेंदबाजी के दम पर केनिंगटन ओवल में खेले गए पांचवें और अन्तिम टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को छह रन से हराया। सिराज ने पहली पारी में चार और दूसरी में पांच विकेट झटके। भारत की जीत के साथ ही पांच मैचों टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही।

सिराज ने शानदार गेंदबाजी के दम पर पूर्व महान ऑलराउंडर कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने इंग्लैंड में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में कपिल देव को पीछे कर दिया है। कपिल के नाम इंग्लैंड में 43 टेस्ट विकेट दर्ज हैं। वहीं सिराज के इस देश में 46 टेस्ट विकेट हो गए हैं। सिराज से यहां पर टेस्ट विकेट लेने के मामले में आगे केवल ईशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह ही पीछे हैं। दोनों ने इंग्लैंड में टेस्ट में 51-51 विकेट हासिल किए हैं।

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड ने 11 टेस्ट मुकाबलों में 46 टेस्ट विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उन्होंने दो बार पांच विकेट हॉल हासिल किया है। सिराज ने मोहम्मद शमी को भी पीछे छोड़ा, जिन्होंने इस देश में 42 टेस्ट विकेट विकेट हासिल किए हैं।

मोहम्मद सिराज ने टेस्ट सीरीज में हासिल किए हैं सर्वाधिक विकेट
मोहम्मद सिराज इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के पांचों मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर रहे। उन्होंने इस सीरीज में कुल 23 विकेट अपने नाम किए। इस भारतीय तेज गेंदबाज ने साल 2020 में टेस्ट में डेब्यू किया था। उन्होंने 41 टेस्ट मैचों में कुल 123 विकेट झटके हैं। वहीं उन्होंने वनडे 71 विकेट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 14 विकेट अपने नाम किए हैं।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News