खेल डेस्क। भारत और न्यूलीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज वेलिंटन में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास एक रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। अगर वह आज केवल दो विकेट और ले लेते हैं, तो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लेंगे, जो अब तक किसी भारतीय गेंदबाज के नाम नहीं है।
अर्शदीप सिंह आज दो विकेट हासिल कर टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। एक विकेट लेकर इस मामले में आयरलैंड के तेल गेंदबाज जोशुआ लिटिल के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। ये रिकॉर्ड फुल मेंबर टीमों के बीच है। जोशुआ लिटिल ने साल 2022 में कुल 26 अन्तरराष्ट्रीय टी20 मैचों में 39 विकेट चटकाए थे। इस साल अर्शदीप अब तक 29 मैचों में 38 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में दो विकेट अपने नाम किए थे। इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए एक कैलैंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने का भुवनेश्वर कुमार का चार साल पुराना रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।
इस लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम
वहीं आज श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करने के लक्ष्य से मैदान में उतरेगी। पांच मैचों की इस टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले जीतकर भारतीय टीम इस सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है। अब भारतीय टीम आज का मैच जीतकर इस सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। वहीं मेजबान टीम इस मैच में वापसी की पूरी कोशिश करेगी।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







