Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं घरेलू और कमर्शियल  सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV Rain Havoc: उत्तर प्रदेश में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं 8 नदियां, दो दिन में 63 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में सोना 4,065 और चांदी 9,158 रुपए रुपए हुई सस्ती, आज ये है भाव | Parmarth TV PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त जारी होने से पहले आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV दो हजार रुपए से अधिक के यूपीआई पेमेंट पर देना ही होगा अतिरिक्त चार्ज, Supreme Court ने रोक लगाने से किया इनकार | Parmarth TV पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त जारी होने से आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा | Parmarth TV

IND vs NZ: भारत को लगा बड़ा झटका, टी20 सीरीज के पहले तीन मैचों से बाहर हुए तिलक वर्मा | Parmarth TV

IND vs NZ: भारत को लगा बड़ा झटका, टी20 सीरीज के पहले तीन मैचों से बाहर हुए तिलक वर्मा | Parmarth TV

खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। इस सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच पांच टी20 सीरीज खेली जाएगी। 21 जनवरी से नागपुर में शुरू होने वाले इस सीरीज को लेकर बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि टीम के धाकड़ बल्लेबाज तिलक वर्मा चोट के चलते सीरीज के पहले तीन टी20 मुकाबलों से बाहर हो गए हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस संबंध में जानकारी दी है। बीसीसीआई के बयान के मुताबिक, तिलक वर्मा की वापसी और बाकी दो मैचों में उपलब्धता का निर्णय उनकी फिटनेस प्रोग्रेस पर निर्भर करेगा। उनकी कंडीशन और स्किल को ट्रेनिंग फेज के दौरान बारीकी से परखा जाएगा। तिलक वर्मा मौजूदा समय में टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में अहम खिलाड़ी साबित हुए हैं। इसी कारण सीरीज के पहले तीन मैचों से उनका बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है। अब देखना दिलचस्प होगा कि तिलक वर्मा कब तक पूरी तरह फिट होकर टीम में वापसी कर पाते हैं।

तिलक वर्मा की तत्काल सर्जरी करवानी पड़ी
आपको बता दें कि टी20 एशिया कप फाइनल के हीरो और मिडिल ऑर्डर बैटर तिलक वर्मा को अचानक दर्द की शिकायत हुई। जांच में टेस्टिकुलर टॉर्शन की पुष्टि हुई, जिसके बाद डॉक्टर्स की सलाह पर तिलक वर्मा की तत्काल सर्जरी की गई है। उन्होंने अपना पिछला इंटरनेशनल मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ 19 दिसंबर को खेला था। इसक बाद वह हैदराबाद के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में बतौर कप्तान दो मुकाबलों में खेलते नजर आए थे।

PC:espncricinfo

Trending News