Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

IND vs NZ: विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का ये विश्व रिकॉर्ड, संगकारा को छोड़ा पीछे | Parmarth TV

IND vs NZ: विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का ये विश्व रिकॉर्ड, संगकारा को छोड़ा पीछे | Parmarth TV

खेल डेस्क। विराट कोहली (93 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने साल 2026 की शुरुआत जीत के साथ की है। टीम इंडिया ने वडोदरा के बीसीए में तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

विराट कोहली अपनी 93 रनों की पारी के दौरान 91 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 1 छक्का जड़ा। इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस पारी के दौरान उन्होंने पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक विश्व रिकॉर्ड भी ध्वस्त किया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान अपने 28 हजार अन्तरराष्ट्रीय रन पूरे किए।

विराट कोहली ने सबसे कम पारियों में 28000 रन पूरे किए। उन्होंने अब तक कुल 624 इंटरनेशनल पारियां खेली हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर ने 644 पारियों में अपने अपने 28000 इंटरनेशनल रन पूरे किए थे।

कुमार संगकारा को इस मामले में छोड़ा पीछे

वहीं विराट कोहली अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के पूर्व महान विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली के अब 28068 रन हो गए हैं। संगकारा ने अपने कॅरियर में 28016 रन बनाए थे। तेंदुलकर 34357 रन बनाकर इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। मैच में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 300 रन बनाए। जवाब में भारत ने छह विकेट गंवाकर ये लक्ष्य हासिल कर लिया।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News