Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

IND vs SA: क्विंटन डी कॉक ने शतकीय पारी से अपने नाम दर्ज करवा लिए ये दो बड़े रिकॉर्ड | Parmarth TV

IND vs SA: क्विंटन डी कॉक ने शतकीय पारी से अपने नाम दर्ज करवा लिए ये दो बड़े रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के विशाखापट्टनम में खेले जा रहे अन्तिम मैच में दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने शतकीय पारी खेल इतिहास रच दिया है। क्विंटन डी कॉक ने 89 गेंदों पर 106 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने आठ चौके और छह छक्के लगाए। इस पारी के माध्यम से उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाए।

डी कॉक ने आज वनडे कॅरियर का 23वां शतक लगाया। इसके साथ ही वह भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी के तौर पर सबसे ज्यादा शतकीय पारियां खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा है। क्विंटन डी कॉक का ये भारत के खिलाफ सातवां शतक है। एबी डिविलियर्स ने छह शतक लगाए हैं।

वहीं क्विंटन डी कॉक बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट और श्रीलंका के कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा है। गिलक्रिस्ट ने श्रीलंका और कुमार संगकारा ने भारतीय टीम के खिलाफ 6-6 शतक वनडे में लगाए थे।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News