Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

IND vs SA: गायकवाड़ के बाद विराट कोहली ने भी लगाया शतक | Parmarth TV

IND vs SA: गायकवाड़ के बाद विराट कोहली ने भी लगाया शतक | Parmarth TV

खेल डेस्क। ऋतुराज गायकवाड़ (105) के पहले शतक और पूर्व कप्तान विराट कोहली (नाबाद 100) के लगातार दूसरे शतक के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में विशाल स्कोर की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जो रहे इस मैच में भारत ने समाचार लिखे जाने तक  38 ओवरों में तीन विकेट गंवाकर 275 रन बना लिए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ और विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 195 रन की साझेदारी की। विराट कोहली का ये वनडे कॅरियर का 53वां शतक है। इस पारी में विराट कोहली सात चौके और दो छक्के लगा चुके हैं।

वहीं युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने वनडे कॅरियर की सबसे बड़ी पारी खेली।  इस पारी उन्होंने केवल 83 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और दो छक्के लगाए। विराट कोहली ने 90 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इससे पहले आज भारतीय टीम वनडे क्रिकेट में लगातार 20 बार टॉस हारी। वह ऐसा करने वालेी पहली टीम बन गई है।

विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन जारी

तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन जारी है। इससे पहले रांची में खेले गए पहले वनडे में भी उन्होंने 135 रन की शतकीय पारी खेली थी। ये उनका वनडे क्रिकेट में 52वां शतक था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के अन्तिम मैच में भी विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही तीन मेचों की वनडे सीरीज में पहला मैच 17 रन से जीता था। इस प्रकार भारत की सीरीज में 1-0 की बढ़त है।

PC: espncricinfo
PC: अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News