Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

IND vs SA: तिलक वर्मा ने टी20 क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि, गिल और कोहली को छोड़ा पीछे | Parmarth TV

IND vs SA: तिलक वर्मा ने टी20 क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि, गिल और कोहली को छोड़ा पीछे | Parmarth TV

खेल डेस्क। गेंदबाजों की कातिलाना गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने तीसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से शिकस्त देकर पांच मैचों की इस सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। धर्मशाला में खेल गए इस मैच में अर्शदीप सिंह (13 रन पर दो विकेट) की घातक गेंदबजी के सामने साउथ अफ्रीका टीम केवल 117 रन बना पाई। जवाब में भारत ने 15.5 ओवरों में तीन विकेट गंवाकर 120 रन बना जीत हासिल की।

मैच में तिलक वर्मा ने भी नाबाद 26 रन की पारी खेली। इस पारी में दम पर उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई। उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने चार हजार रन पूरे कर लिए हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टी20 क्रिकेट में अपने ये 4000 रन 125वीं पारी में पूरे किए हैं। इसी के साथ उन्होंने सबसे तेज ये उपलब्धि हासिल करने के मामले में शुभमन गिल और विराट कोहली को पीछे कर दिया है। गिल ने टी20 क्रिकेट में 4000 रन 129 पारी और विराट कोहली ने 138 पारियों में इतने रन बनाए थे। टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया की ओर से तिलक से ज्यादा तेज 4000 रन सिर्फ रुतुराज गायकवाड़ (116 पारियां) और केएल राहुल (117 पारियां) ने पूरे किए हैं। रुतुराज गायकवाड़ ने 116 और केएल राहुल 117 पारियों में अपने चार हजार रन पूरे किए थे।

भारतीय टीम की ओर से बना चुके हैं इतने रन
तिलक वर्मा ने भारतीय टीम की ओर से 39 टी20 मैचों में कुल 1110 रन बना चुके हैं। जिसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से कुल 1499 रन बना चुके हैं। आईपीएल के आगामी संस्करण में भी वह मुंबई की ओर से खेलते नजर आएंगे।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News