Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

IND vs SA: रोहित शर्मा ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का छक्कों का विश्व रिकॉर्ड, अब इस उपलब्धि पर है नजर | Parmarth TV

IND vs SA: रोहित शर्मा ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का छक्कों का विश्व रिकॉर्ड, अब इस उपलब्धि पर है नजर | Parmarth TV

खेल डेस्क। विराट कोहली (135 रन), केएल राहुल (60) और रोहित शर्मा (57) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका को तीन मैचों की वनडे सीरीज के रांची के जेएससी एइंटरनेशनल स्टेडियम में खेल गए पहले मैच में 17 रन से हराया। भारत द्वारा दिए गए 350 रन के लक्ष्य के जवाब में मेहमान टीम 332 रन ही बना सकी। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शमा ने अपनी अर्धशतकीय पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए।

तीसरा छक्का लगाते ही उन्होंने अपने नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। वह अब एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। अफरीदी ने वनडे क्रिकेट में 369 पारियों में 351 छक्के लगाए थे। वहीं रोहित शर्मा के वनडे की 269 पारियों में 352 छक्के हो गए हैं।

इस मामले में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 294 पारियों में 331 सिक्स लगाए हैं। श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या 270 छक्के के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी वनडे में 229 छक्के लगाकर इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। वनडे क्रिकेट के इतिहास में 350 छक्के जड़ने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं

इस उपलब्धि से हैं पांच छक्के दूर

वहीं रोहित शर्मा अब तक अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 503 मैच की 536 पारियों में 645 छक्के लगा चुके हैं। अगर वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में पांच छक्के जड़ने में सफल हो जाते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में 650 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News