Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

IND vs SL: दीप्ति शर्मा ने अपने नाम किया टी20 क्रिकेट का ये विश्व रिकॉर्ड, इस दिग्गज को छोड़ा पीछे | Parmarth TV

IND vs SL: दीप्ति शर्मा ने अपने नाम किया टी20 क्रिकेट का ये विश्व रिकॉर्ड, इस दिग्गज को छोड़ा पीछे | Parmarth TV

खेल डेस्क। कप्तान हरमनप्रीत कौर (68) की शानदार अर्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के पर पर तिरुअनंतपुरम में खेले गए टी20 सीरीज के पांचवें मैच में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 15 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में श्रीलंका का क्लीन स्वीप किया। मैच में भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 160 रन ही बना सकी।

इस मैच में भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अपने नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवाया है। मैच में दीप्ति शर्मा ने चार ओवरों में 28 रन देकर एक विकेट लिया। इस विकेट के साथ ही वह महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं।

इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मेगन शट्ट को पीछे छोड़ा। दीप्ति शर्मा ने नीलाक्षी डी सिल्वा का विकेट लेकर ये विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। टी20 इंटरनेशनल में दीप्ति शर्मा के अब 152 विकेट हो गए हेँ। मेगन शट्ट के नाम 151 विकेट दर्ज हैं। इस मैच से पहले दोनों खिलाड़ी बराबरी पर थी।

दीप्ति के अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में हो चुके हैं कुल 334 विकेट
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान की निदा डार हैं, जिन्होंने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 144 विकेट हासिल किए हैं। रवांडा की हेनरीट ईशीम्वे ने भी 144 विकेट ले चुकी हैं। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन अभी तक 142 विकेट हासिल कर इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। दीप्ति के अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 334 विकेट हो चुके हैं।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News